गोलियों की आवाज़ के बीच निकला हैलो अंकल फिर छाई खामोशी
गोलियों की आवाज़ के बीच निकला हैलो अंकल फिर छाई खामोशी
Share:

नई दिल्ली: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रेस्टोरेंट पर हुए आतंकी हमले में एक भारतीय लड़की की मौत भी हो गई थी। आईएसआईएस द्वारा किए गए इस हमले के बाद जब घायलों और मृतकों के परिजन के ही साथ आतंकी हमले के मंज़र का जायजा लिया गया तो स्थिति भयावह थी। दरअसल इस हमले में अपने प्राण गंवा चुकी भारतीय लड़की 19 वर्षीय तारूषि ने अपने रिश्तेदार से अंतिम बार बात की थी। हमले के बाद उसने रिश्तेदार को बताया था कि वह घायल हो गई थी। उसने कहा था कि यहां पर फायरिंग चल रही है और हर ओर कोहराम मचा है।

हालात ये हैं कि तारूषि ने फिरोजाबाद में अंकल को दूरभाष पर यह कहा कि अंकल, मैं यहां पर रेस्टोरेंट पहुंची थी। मगर यहां पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद के जो हालात हैं वे बहुत खतरनाक हैं। यहां पर हर कहीं अफरा - तफरी मची है। हालात ये हैं कि अंधाधुंध गोलियां चल रही हैं। दरअसल तारूषि ने फिरोजाबाद में रहने वाले अपने अंकल को बताया कि गोलियों की आवाज़ अधिक आ रही है। इसके बाद उसने अपने पिता से चर्चा भी की थी। उसके पिता ने उसे फोन करते हुए कहा कि वह और उसका दोस्त टाॅयलेट में छिप गए हैं

क्योंकि फायरिंग की आवाज़ तेज़ आ रही है और कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। उसने कहा था कि हमलावर उन्हें भी मार डालेंगे। मगर इसके बाद सुबह के समय जब परिजन ने उससे संपर्क किया तो उसका कोई उत्तर नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि ढाका में रेस्टोरेंट में हुए हमले के बाद आतंकियों ने अल्लाह - हू - अकबर के नारे लगाने के लिए दबाव बनाया। ऐसे में करीब 40 लोगों को बंधक बना लिया गया। आतंकी आयतें सुनाने का दबाव बना रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें आयतें सुनाई तो उन्होंने उन्हें छोड़ दिया ऐसे 18 लोग थे।

आतंकियों ने धारदार हथियारों से अन्य लोगों को मार दिया। मरने वालों में इटली, जापान और अन्य देशों के नागरिक शामिल थे। तारूषि की मौत के बाद अब उसके परिजन विदेश मंत्रालय से संपर्क में हें वे बांग्लादेश जाने की तैयारी कर रहे हैं मगर वे सभी सदमे में हैं उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर यह सब क्या हो गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -