बॉयफ्रेंड को खास कैप्शन लिखकर तारा सुतरिया ने दी जन्मदिन की बधाई
बॉयफ्रेंड को खास कैप्शन लिखकर तारा सुतरिया ने दी जन्मदिन की बधाई
Share:

बॉलीवुड स्टार तारा सुतारिया का नाम काफी समय से आदर जैन संग जुड़ा है। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर आए दिन बड़ी खबरें आती रहती हैं। इस जोड़े को कई बार साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। जी दरअसल यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया के साथ-साथ फैमिली फंक्शन में भी नजर आते हैं। इसी के साथ दोनों को खूब प्यार भी मिलता है। अब आज आदर जैन अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में इस खास मौके पर उन्हें तारा ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है, जो फैंस को बड़ी अच्छी लग रही है। जी दरअसल तारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA???? (@tarasutaria)

आप देख सकते हैं अभिनेत्री ने आदर की शर्टलेस तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लाइट।' अब तारा के इस कैप्शन से फैंस को यह कन्फर्म हो गया है कि आदर उनका प्यार है। वैसे तारा और आदर पहली बार 2019 में मलाइका अरोड़ा की पार्टी में और फिर अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में साथ नजर आए थे। वैसे दोनों ने पिछले साल ही अपने रिश्ते की स्थिति की पुष्टि की थी। आपको याद हो तो पिछले साल तारा ने आदर के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था। काम के बारे में बात करें तो आने वाले दिनों में तारा टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में दिखाई देंगी।

आपको बता दें कि यह फिल्म अहमद खान के निर्देशन में बन रही है। वैसे हीरोपंती 2 इस साल 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और मिली जानकारी के तहत यह फिल्म कीर्ति सैनन और टाइगर स्टारर हीरोपंती का सीक्वल है। इस फिल्म के अलावा, अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में तड़प और एक विलेन 2 भी है।

हॉकी नहीं पहलवानी करना चाहते थे मेजर ध्यानचंद, फिर इस तरह हुआ राष्ट्रिय खेल से प्रेम

'हॉकी के जादूगर' के नाम हुआ खेल रत्न सम्मान, मोदी-शाह बोले- ये मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि

रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ के पहले हिंदी गाने का मोशन पोस्टर, अभिनेता की आवाज छू जाएगी दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -