करवाचौथ सेलिब्रेशन के बाद कपूर परिवार ने किया डिनर, तस्वीर हुई वायरल
करवाचौथ सेलिब्रेशन के बाद कपूर परिवार ने किया डिनर, तस्वीर हुई वायरल
Share:

आप सभी जानते ही होंगे कि देशभर में बीते 4 नवंबर के दिन करवाचौथ का पर्व मनाया गया। इस दौरान सभी पत्नियों में अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और रात में चाँद को देखकर उसकी पूजा के बाद व्रत को तोड़ा। वैसे बॉलीवुड में भी कई अदाकाराओं ने व्रत रखा और अपने पति के और चाँद के दर्शन के बाद व्रत को तोडा। इसी लिस्ट में शामिल रहा कपूर परिवार। जी दरअसल इस समय कपूर परिवार के करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ गई हैं और सभी को पसंद आ रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

आप देख सकते हैं रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक गेट टुगेदर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो बेहतरीन है। इस तस्वीर में कपूर परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। तस्वीर में करीना कपूर खान, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, निताशा नंदा, मनोज जैन, रीमा जैन, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा, आदर जैन और तारा सुतारिया नजर आ रहे हैं। वहीं रिद्धिमा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि 'वे फैमिली डिनर के लिए इकट्ठे हुए हैं।'

वैसे सभी के आउटफिट्स से साफ हो रहा है कि सभी ने करवाचौथ भी सेलिब्रेट किया है। एक तस्वीर रिद्धिमा ने उनकी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जो बेहतरीन है। इसमें करीना कपूर खान फ्लोरल पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं। सभी का लुक दिल को छू लेने वाला नजर आ रहा है। वैसे इस दौरान रणबीर और आलिया नहीं नजर आए। लगता है दोनों अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं।

करवाचौथ पर चाँद निकलने से पहले भारती ने किया यह काम

सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, विशेषज्ञों ने दी ये राय

शेयर बाजार में आई बहार, बढ़त के साथ हुई शुरुआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -