तनुश्री दत्ता ने घटाया अपना वजन, फैंस बोले- 'बच्चों की क्रश वापस आ गई'
तनुश्री दत्ता ने घटाया अपना वजन, फैंस बोले- 'बच्चों की क्रश वापस आ गई'
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने फिगर को दमदार अंदाज में ढाल लिया है। वह पहले से काफी स्लिम-ट्रिम हो गईं हैं जो आप उनकी तस्वीरों में देख सकते हैं। वह पहले से काफी ग्लैमरस नजर आ रहीं हैं। जी दरअसल हाल ही में तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा हैं। आप सभी को पता ही होगा तनुश्री ने बॉलीवुड से ब्रेक लेने के बाद काफी वजन बढ़ा लिया था और अब उनका अचानक से पुराने अवतार में लौटकर आना फैन्स को सरप्राइज कर गया हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial)

बीते दिनों में तनुश्री का 15 किलो वजन बढ़ गया था लेकिन अब उनका वजन कम हो गया है। तनुश्री ने अपना वजन कम करने के लिए बड़ी मेहनत की है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैन्स हैरान हैं और कॉमेंट बॉक्स में आप उनके फैंस की प्रतिक्रिया को देख सकते हैं। उनके वीडियो को देखकर एक यूजर्स ने लिखा है, "वाओ। 2000s के बच्चों की क्रश वापस आ गई है।'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप बहुत लवली लग रही हो। आपकी उम्र जरा सी भी नहीं बढ़ी है।'' इसी तरह के कई कमेंट्स हैं। वैसे साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई फिल्में दी जो बेहतरीन रहीं। वैसे इस लिस्ट में 'चॉकलेट', 'रकीब', 'ढोल' जैसी फ़िल्में शामिल हैं। तनुश्री उस समय भी चर्चाओं में आईं थीं जब उन्होंने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे।

फरवरी में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति में हुई 5।03 प्रतिशत की वृद्धि

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में भी लगाया गया लॉकडाउन

कोरोना संक्रमितों को नहीं मिला खाना, कोविड केयर सेंटर के बाहर किया प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -