tanhaji box office : तानाजी का घमासान जारी, जानिये क्या रहा कलेक्शन
tanhaji box office : तानाजी का घमासान जारी, जानिये क्या रहा कलेक्शन
Share:

बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म तानाजी की तलवार बॉक्स ऑफ़िस पर अभी भी घमासान मचा रही है। इसके लावा फ़िल्म की प्रतिदिन आमदनी भले ही एक करोड़ से कम हो गयी है, लेकिन जारी है। गुरुवार (13 फरवरी) को अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने 68 लाख रुपये की कमाई के साथ सिनेमाघरों में 5 हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया है। इसके साथ फ़िल्म का 5 हफ़्तों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 269.93 करोड़ हो गया है, मतलब आज फ़िल्म 270 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है । तानाजी के सामने अब शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फ़िल्म कबीर सिंह का लक्ष्य है, जिसने 278 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इसके अलावा छठे हफ़्ते में उम्मीद है कि तानाजी कबीर की बराबरी कर लेगी। इस हफ़्ते तानाजी के सामने लव आज कल की चुनौती बढ़ गयी है, जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान ने लीड रोल निभाये हैं। यदि पांचवें हफ़्ते में तानाजी का सफ़र देखें तो यह काफ़ी दिलचस्प रहा है। तानाजी ने 10.41 करोड़ का कलेक्शन पांचवें हफ़्ते में किया है। वही फ़िल्म ने पांचवें शुक्रवार (7 फरवरी) को 1.15 करोड़, शनिवार को 2.76 करोड़, रविवार को 3.45 करोड़, सोमवार को 88 लाख, मंगलवार को 79 लाख और बुधवार को 70 लाख जमा किये थे।

तानाजी ने अपने पांच हफ़्तों के सफ़र में कई फ़िल्मों की चुनौतियों का सामना किया है और बड़ी-बड़ी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस को पीछे छोड़ा है। इसके अलावा अब तानाजी के सामने कबीर सिंह है, जिसने 278 करोड़ जमा किये थे। वहीं उम्मीद है कि छठे हफ़्ते में तानाजी कबीर सिंह को भी पीछे छोड़ देगी। इस शुक्रवार से लव आज कल रिलीज़ हो जाएगी, जिसमें सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। पांचवें हफ़्ते में तानाजी की टक्कर मलंग और शिकारा से रही। 

विक्की कौशल की 'भूत' का पहला सॉन्ग हुआ रिलीज़, रोमांस जगाने के साथ ही दर्द भी दे जाता है गाना

#boycottHATE के साथ विधु विनोद चोपड़ा ने जारी किया 'शिकारा' का नया पोस्टर, वैलेंटाइन पर दिया प्यार का सन्देश

Malang Box Office : मलंग की कमाई बरकरार, 6 दिनों का यह रहा कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -