Tanhaji Box Office : 'तानाजी' आज रच सकती है इतिहास, होगी 200 करोड़ पार
Tanhaji Box Office : 'तानाजी' आज रच सकती है इतिहास, होगी 200 करोड़ पार
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अजय देवगन की फ़िल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' आज (शुक्रवार) 200 करोड़ का पड़ाव पार करके इतिहास रचने वाली है। फ़िल्म डबल सेंचुरी से बस चंद क़दम ही पीछे है। रिलीज़ के दो हफ़्ते पूरा कर चुकी 'तानाजी' ने 197.45 करोड़ का कलेक्शन 14 दिनों में कर लिया है।गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी की रिलीज़ के दो हफ़्ते पूरे हो गये। फ़िल्म ने गुरुवार को 7.02 करोड़ नेट कलेक्शन किया गया है| 200 करोड़ के लिए फ़िल्म को अब 2.55 करोड़ की और दरकार, जो आज मतलब  शुक्रवार को मिल सकता है। इसके साथ अजय की 200 करोड़ क्लब में 2 फ़िल्में हो जाएंगे। 2017 में उन्होंने गोलमाल अगेन से इस क्लब में एंट्री ली थी। यह फ़िल्म दिवाली के मौक़े पर रिलीज़ हुई थी, हालाँकि तानाजी नॉन-हॉलीडे रिलीज़ है। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। दूसरे वीकेंड में तानाजी ने 48.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़ और बुधवार को 7.09 करोड़ बटोरे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहले हफ़्ते में तानाजी का सफ़र
10 जनवरी को 3800 से ज्यादा  स्क्रींस पर देश भर में रिलीज़ हुई है तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी ज्यादा थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा , वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। वही तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

तीसरे हफ़्ते में बढ़ी चुनौती
तानाजी के लिए तीसरा हफ़्ता चुनौती भरा होगा, क्योंकि शुक्रवार से इसके सामने दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी और कंगना रनोट की पंगा, तानाजी की मुश्किलें बड़ सकती है । इन दोनों फ़िल्मों की रिलीज़ का असर तानाजी की स्क्रींस की संख्या पर भी पड़ सकता है, जिससे कलेक्शन कम होने की पूरी सम्भावना है। स्ट्रीट डांसर देशभर में 2डी और 3डी फॉर्मेट में 3700 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है, जबकि पंगा को 1450 स्क्रींस मिली हैं। वही ओम राउत निर्देशित तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की कहानी है, जिसमें अजय ने टाइटल रोल निभाया है। इसके अलावा सैफ़ अली ख़ान उदयभान के किरदार में हैं, जो मुगल सेना का सेनापति था। काजोल ने फ़िल्म मेें तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभाया है।

क्रोनावायरस की वजह से वुहान से बाहर होंगे ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स टूर्नमेंट के आयोजन

फिल्म 83 का नया पोस्टर रिलीज़, सुनील वाल्सन के किरदार में नज़र आए आर बद्री

Video: 'लव आज कल' का पहला गाना 'शायद' रिलीज़, आरुषि और सारा के साथ नज़र आए कार्तिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -