Tanhaji Box Office : 200 करोड़ से पहले नहीं रुकेगी तानाजी, जानिये सोमवार की कमाई
Tanhaji Box Office : 200 करोड़ से पहले नहीं रुकेगी तानाजी, जानिये सोमवार की कमाई
Share:

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर का बॉक्स ऑफ़ि पर जलवा जारी है। फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को भी बेहतरीन कलेक्शन किया है, जिसके चलते 200 करोड़ के और नज़दीक पहुंच गयी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के पूर्वानुमानों के मुताबिक , दूसरे सोमवार को तानाजी ने करीब 8 करोड़ का कलेक्शन किया है। अंतिम आंकड़ों में यह राशि घट या बढ़ सकती है। इसके साथ तानाजी का 11 दिनों का नेट कलेक्शन 175 करोड़ के आस-पास हो गया है। ज़ाहिर है कि तानाजी 200 करोड़ के माइल स्टोन से महज़ 25 करोड़ की दूरी पर है। 

यदि फ़िल्म इसी रफ़्तार से चलती रही तो इस हफ़्ते में इस पड़ाव को पार कर सकती है । तानाजी को लेकर ट्रेड जानकार भी हैरान हैं, क्योंकि फ़िल्म की रिलीज़ से पहले माना जा रहा था कि अजय देवगन की यह फ़िल्म 100 करोड़ का बिज़नेस आसानी से करेगी, मगर 200 करोड़ का अनुमान किसी ने नहीं लगाया था। तानाजी अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है और दूसरी 200 करोड़ी फ़िल्म भी होगी। वही इससे पहले आयी गोलमाल अगेन अजय के करियर की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फ़िल्म है। फिलहाल वो फेस्टिव रिलीज़ थी, जो 2017 की दिवाली पर रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा , तानाजी नॉन हॉलीडे रिलीज़ है। हिंदी के साथ मराठी में रिलीज़ होने की वजह से फ़िल्म महाराष्ट्र में अच्छा कारोबार कर रही है।

10 जनवरी को 3800 से ज्यादा स्क्रींस पर देश भर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी ज्यादा थी। वही पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा , वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। इसके साथ ही सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। वही तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया है।  दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये। दूसरे वीकेंड में तानाजी ने 48.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया गया था।

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का अतरंगी पोस्टर जारी, जीतेन्द्र की गोद में बैठे नज़र आए आयुष्मान

First Look: 'झुंड' में बच्चों को प्रेरित करते नज़र आएँगे बिग बी, सैराट फेम नागराज मंजुले कर रहे डायरेक्शन

रणवीर सिंह की '83' का एक और पोस्टर आया सामने, बलविंदर संधू के लुक में दिखे एमी विर्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -