दक्षिण के इस  सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 44 साल,  36 साल छोटी अभिनेत्री के साथ कर चुका है काम
दक्षिण के इस सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 44 साल, 36 साल छोटी अभिनेत्री के साथ कर चुका है काम
Share:

मुंबईः दक्षिण भारत के फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपने अलग कलेवर के लिए जाने जाते हैं। तमिल सिनेमा जगत में उनका खासा नाम है। बढ़ती उम्र के साथ इनकी लोकऱ्रियता भी बढ़ती जा रही है। रजनीकांत ने फिल्म जगत में अपने 44 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने हर तरह की फिल्मों में काम किया । उनके बारे में कहा जाता है कि वह स्क्रीन पर कुछ भी कर सकते हैं। ऐसी बातें आम है कि जो कोई नहीं कर सकता वो रजनीकांत कर सकते हैं। रजनीकांत ने अपनी मूवियों में जोरदार एक्शन से लेकर रोमांस तक किया है। इस दौरान उन्होंने कई ऐसी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं जो उनकी उम्र से आधी रही हैं। चलिए देखते उन अभिनेत्रियों को -

राधिका आप्टे - सुपरस्टार रजनीकांत बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ मूवी कबाली में नजर आए थे। मूवी को जनता का खूब प्यार मिला था। वहीं फिल्म में रजनी का स्वैग भी देखने को मिला था। रजनीकांत के साथ नजर आईं राधिका उनसे 30 वर्ष छोटी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा - अभिनेता से राजनेता बने और बिहारी बाबू के नाम से फेमस शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ रजनीकांत मूवी लिंगा में काम कर चुके हैं। सोनाक्षी रजनीकांत से 37 साल छोटी हैं।

दीपिका पादुकोण - बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी रजनीकांत के साथ काम कर चुकी हैं। दोनों ने साथ में मूवी कोचाजइयां की थी। रजनी और दीपिका के बीच 36 साल का अंतर है।

श्रिया सरन - साल 2007 में अभिनेत्री श्रिया सरन को रजनी के साथ रोमांस करने का मौका मिला। दोनों ने मूवी 'शिवाजी' में काम किया था। श्रिया अभी केवल 36 साल की हैं। जबकि रजनीकांत 68 साल के हैं।

बेटे राम चरण ने पिता चिरंजीवी के लिए लिखा खास पोस्ट, ऐसे किया विश

बथर्ड स्पेशलः इस फिल्म ने बनाया चिरंजीवी को देश का सबसे महंगा एक्टर

दक्षिण भारत की यह अभिनेत्री अपनी सादगी के लिए हैं फेमस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -