पत्नी ने सिर पर हथोड़ा मारकर की पति की हत्या, पुलिस ने कर दिया रिहा..., जानिए क्यों
पत्नी ने सिर पर हथोड़ा मारकर की पति की हत्या, पुलिस ने कर दिया रिहा..., जानिए क्यों
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु पुलिस ने उस महिला को रिहा कर दिया है, जिस पर अपने पति का क़त्ल करने का इल्जाम था। पुलिस ने इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम करार दिया है। पत्नी ने अपने पति के सिर पर हथौड़ा मार कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक पति पर शराब पी कर आरोपित पत्नी को पीटने और अपनी ही बेटी के यौन शोषण को कोशिश का आरोप था। घटना गुरुवार (27 जनवरी) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित महिला की आयु 41 वर्ष है। इसी मामले में उसकी बेटी को भी आरोपित किया गया था, जिसकी आयु 20 वर्ष है। मृतक शराबी पति आए दिन अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे माँगता रहता था। न मिलने पर वह मारपीट करता था। घटना के दिन मृतक ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने का प्रयास भी किया था। उस दौरान हुई हाथापाई में महिला ने अपने पति के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया था। इसकी जानकारी महिला ने ही अपने पड़ोसियों को दी थी।

वहीँ, पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने महिला और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया था। शुरु में पुलिस ने आरोपितों पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था। किन्तु बाद में तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों को ध्यान में रख कर पुलिस ने मानवता दिखाई। अब पुलिस IPC सेक्शन 100 के अंतर्गत इस मामले में कार्रवाई कर रही है। महिला और उनकी बेटी को रिहा कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, अब महिला को दुबारा इस अपराध में अरेस्ट नहीं किया जाएगा।

शादीशुदा महिला का 6 महीने तक सामूहिक बलात्कार करते रहे 5 दरिंदे, सिर्फ एक गिरफ्तार.. बाकि फरार

गुवाहाटी: रिफाइनरी अस्पताल की नर्स का एक डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न किया, गिरफ्तार

लड़की के पीछे 11वीं के छात्रों में हुआ विवाद, कर डाली हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -