रजनीकांत से मिलने अस्पताल पहुंचे तमिलनाडु के सीएम MK Stalin
रजनीकांत से मिलने अस्पताल पहुंचे तमिलनाडु के सीएम MK Stalin
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत स्वास्थ्य खराब होने के चलते चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ऐसे में 31 अक्टूबर को तमिलनाडु के सीएम MK Stalin रजनीकांत से मुलाकात करने हॉस्पिटल पहुंचे। खबरों के मुताबिक, कुछ दिन पहले रजनीकांत की Carotid Artery Revascularisation सर्जरी हुई है। अभी वह इससे रिकवर कर रहे हैं। 

वही MK Stalin ने हॉस्पिटल जाकर रजनीकांत का हाल लिया। उन्होंने अभिनेता को जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी दी। कहा जा रहा है कि रजनीकांत कुछ दिनों में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। 28 अक्टूबर को रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में 'रूटीन मेडिकल चेकअप' के लिए एडमिट करवाया गया था। उनकी वाईफ लता एवं उनकी टीम ने कहा था कि कोई दिक्कत की बात नहीं है। मगर रजनीकांत से संबंधित एक सूत्र ने बताया था कि अभिनेता को सीने में दर्द एवं असहज महसूस होने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।

वही रजनीकांत के एडमिट होने के एक दिन पश्चात् कावेरी हॉस्पिटल ने बयान जारी कर बताया था कि उनकी सर्जरी हुई है तथा कामयाब रही है। बयान में बताया गया था, ''कल श्रीमान रजनीकांत को चक्कर आने की दिक्कत के पश्चात् चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। एक्सपर्ट चिकित्सकों ने उनकी गहन जांच की थी। इसके पश्चात् उन्हें Carotid Artery Revascularisation सर्जरी करवाने का सुझाव दिया गया। आज यह प्रक्रिया सफल रही है तथा अभी वह अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। कुछ दिनों में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।''

गोवा में अर्जुन बिजलानी का अनोखे अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेशन, निया शर्मा संग मस्ती करते आए नजर

फिट होने बाद भी पुनीत राजकुमार का निधन, क्या जिम में पसीना बहाना है इतना खतरनाक?

राजकीय सम्मान से किया गया पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, फैंस के साथ स्टार्स और सीएम भी हुए शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -