DMK में शामिल हुए तमिल नाडु के भाजपा अध्यक्ष, स्टालिन की मौजूदगी में ली सदस्यता
DMK में शामिल हुए तमिल नाडु के भाजपा अध्यक्ष, स्टालिन की मौजूदगी में ली सदस्यता
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के उपाध्यक्ष बीटी अरस कुमार गुरुवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का दामन थाम लिया है। डीएमके के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके स्टालिन की उपस्थिति में अरस कुमार पार्टी में शामिल हुए। कुछ दिन पहले ही अरस कुमार ने एम के स्टालिन की प्रशंसा की थी और कहा था कि मैं स्टालिन को राज्य के सीएम के रूप में देखना चाहता हूं।

डीएमके की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अरस कुमार ने कहा कि सच बोलने की वजह से पिछले कुछ दिनों में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। अरस कुमार ने कहा है कि उनके शुभचिंतकों ने भाजपा में नहीं रहने की हिदायत दी और और पार्टी छोड़ने को कहा कि, इसलिए उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया। 

कुमार ने कहा कि वे भाजपा की आलोचना करने नहीं जा रहे हैं, किन्तु जो लोग भाजपा में हैं उन्हें सच्चाई समझनी चाहिए और उसी के अनुसार फैसला लेना चाहिए। कुमार ने कहा कि अब वे अपने मूल संगठन में वापस आ गए हैं क्योंकि आत्म सम्मान खोने के बाद वहां रहने का कोई अर्थ नहीं था। इस भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा फिलहाल दक्षिण में अपनी जमीन मजबूत करने में लगी हुई है।

मनमोहन सिंह के आरोप को नरसिम्हा राव के पोते ने नकारा, कहा- उनके बयान से बेहद दुखी

चीन में चल रही पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी, अब तक सैकड़ों बन चुकीं है शिकार

क्या 1984 के सिख दंगों के लिए जिम्मेदार थे नरसिम्हा राव ? मनमोहन सिंह ने दिया ऐसा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -