खेल-खेल में हुआ झगड़ा, 13 वर्षीय लड़के ने ले ली 9 साल के बच्चे की जान
खेल-खेल में हुआ झगड़ा, 13 वर्षीय लड़के ने ले ली 9 साल के बच्चे की जान
Share:

विरुधुनगर: तमिलनाडु के विरुधुनगर में हत्या की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें कातिल की आयु सिर्फ 13 वर्ष है। जबकि मरने वाले बच्चा सिर्फ 9 वर्ष का था। अपराधी लड़के ने खेल के दौरान हुए झगड़े के पश्चात् 9 वर्षीय बच्चे को बहाने से तालाब में ले जाकर उसका क़त्ल कर दिया। विरुधुनगर में रहने वाला 13 साल का लड़का अपने 9 वर्षीय साथी के साथ प्रतिदिन की भांति खेल रहा था। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इस बात की शिकायत 9 वर्षीय बच्चे के पिता ने 13 वर्षीय लड़के के पिता से कर दी। जिसके कारण उसे घर में बहुत डांट पड़ी।

वही इस बात से नाराज होकर 13 वर्षीय किशोर ने ये हैरतअंगेज कदम उठाया। वो तैराकी के बहाने 9 वर्षीय उस बच्चे को तालाब में ले गया। तथा वहां तालाब में उसने जबरन उस बच्चे को डुबो कर मार डाला। घटना के पश्चात् वो अपने घर लौट आया। मगर जब 9 वर्षीय बच्चा देर शाम तक भी अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने उसकी खोजबीन करना आरम्भ कर दी। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। उसके घर नहीं लौटने पर परिवार वाले थाने जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी।

वही अब घरवालों के साथ-साथ पुलिस भी उस बच्चे को खोजबीन कर रही थी। इसी के चलते पुलिस को बच्चे की लाश तालाब में तैरती हुई मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने लगी, जहां ये घटना हुई थी। तभी पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिसमें अपराधी 13 वर्षीय लड़का उस 9 वर्षीय बच्चे के साथ क्षेत्र में टहलता हुआ नजर आया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने 13 वर्षीय लड़के से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। 13 वर्षीय अपराधी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

अपनी ही भतीजी पर आया शख्स का दिल, इंकार करने पर मार दी गोली, और फिर...

दिल्ली में 1 करोड़ की ड्रग्स के साथ किसान नेता गिरफ्तार, 9.5 किलो चरस बरामद

बिहार: जबरन वसूली के आरोप में डीआईजी रैंक के अधिकारी निलंबित

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -