चेन्नई में गिर गई गर्ल्स हाई स्कूल की दीवार, एक व्यक्ति घायल हो गया-कई वाहन क्षतिग्रस्त
चेन्नई में गिर गई गर्ल्स हाई स्कूल की दीवार, एक व्यक्ति घायल हो गया-कई वाहन क्षतिग्रस्त
Share:

चेन्नई: चेन्नई के ट्रिप्लिकेन में गर्ल्स हाई स्कूल की एक दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है इस हादसे के बाद, घायल व्यक्ति को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालाँकि दीवार गिरने के पीछे क्या कारण हो सकता है, अभी इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है। दूसरी तरफ दीवार गिरने से कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। आप सभी को यह भी जानकारी दे दें कि यह घटना बीते बुधवार रात चेन्नई के ट्रिप्लिकेन में एनकेटी नेशनल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई।

सिंगल नाम वाले यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं देगा ये देश, जारी की गाइडलाइन्स

यहाँ इस बारे में सूचना मिलने पर तमिलनाडु फायर एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वहीं, घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको जानकारी दे दें कि इससे पहले 20 नवंबर की रात को पुणे में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर पुल के नीचे ढलान पर ट्रक ने 48 वाहनों को टक्कर मार दी थी। इसमें पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा 38 लोग घायल हुए थे। वहीं चश्मदीदों ने बताया था कि उस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस घटना के बाद, दमकलकर्मी, पुलिस कर्मी और राहगीर बचाव कार्य में जुट गए थे।

इसके अलावा पुणे के ट्रैफिक पुलिस डीसीपी विजय कुमार मगर ने बताया कि पुणे में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले पुल पर एक बड़ी दुर्घटना में 38 लोग घायल हो गए, जहां एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पुल पर ट्रैफिक में फंसे कई वाहनों को टक्कर मार दिया। उस दौरान उन्होंने कहा था कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

'मेले बाबू ने थाना थाया..', इंदौर में खुला यूनिक नाम वाला रेस्टॉरेंट, लगी लोगों की भीड़

हिन्दू लड़कियों को OYO ले जाकर खींचता था गंदी तस्वीरें! चौंकाने वाला है मामला

1 दिसंबर से दूध की कीमत में 6 रुपए की होगी बढ़ोतरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -