साउथ इंडस्ट्री में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, एक और एक्टर ने दुनिया और कहा अलविदा
साउथ इंडस्ट्री में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, एक और एक्टर ने दुनिया और कहा अलविदा
Share:

तमिल फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता श्रीकांत का निधन हो गया हैं। वह 82 वर्ष के थे तथा मंगलवार को उनका देहांत हुआ है। श्रीकांत ने जे जयललिता के साथ मूवी ‘वेन्निरा अदई’ से अपने फिल्मी करियर का आरम्भ किया था। श्रीकांत के देहांत के पश्चात् से तमिल इंडस्ट्री में हर कोई हैरान रह गया है। द आर्टिस्ट एसोसिएशन के नदीगर संगाम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से श्रीकांत के देहांत की खबर दी है।

वही अभिनेता रजनीकांत ने श्रीकांत के देहांत पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया- मैं अपने खास दोस्त श्रीकांत के देहांत से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। श्रीकांत ने अपने 40 वर्ष के करियर में कई मूवीज में काम किया है। उन्होंने हीरो के साथ विलेन की भूमिका भी कई फिल्मों में निभाया है। श्रीकांत की फर्स्ट फिल्म सीवी श्रीधर ने निर्देशित की थी।

वही श्रीकांत ने तमिल सिनेमा जगत के कई स्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने इनके साथ सपोर्टिंग किरदार में दिखाई दे चुके हैं। उन्होंने शिवाजी गणेशन, रजनीकांत तथा कमल हासन के साथ काम किया है। उनकी यादगार भूमिकाओं में एक कड़े पुलिस अफसर के विद्रोही बेटे का किरदार सम्मिलित है, जिसे गणेशन ने 1974 की सुपरहिट थंगा पथक्कम में अदा किया था। वह रजनीकांत के साथ फिल्म भैरवी में विलेन की भूमिका में दिखाई दिए थे।

रिलीज हुआ शहनाज गिल की फिल्म ‘हौसला रख’ का नया गाना, यहां देंखे वीडियो

दुर्गा पूजा पर झलके काजोल की आंखों से आंसू, अंकल से गले मिलकर खूब रोईं

तलाक के बाद सामंथा का पहला पब्लिक अपीयरेंस, इस मशहूर सुपरस्टार के साथ आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -