बेस्ट फ्रेंड की शादी में बड़ी खुश नजर आईं तमन्ना भाटिया, शेयर की तस्वीरें
बेस्ट फ्रेंड की शादी में बड़ी खुश नजर आईं तमन्ना भाटिया, शेयर की तस्वीरें
Share:

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इस समय जयपुर में हैं। वहां से उनकी कई बेहतरीन तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल इस समय वह अपनी खास दोस्त हन्ना खान की शादी के लिए जयपुर पहुंची हैं। यहाँ अभिनेत्री ने शादी की रस्मों जैसे मेहंदी और संगीत फंक्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियो क्लिप साझा किए है, जो उनके फैंस को बड़े पसंद आ रहे हैं। सभी तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है: "मेरी सबसे खास दोस्त"। तस्वीरों में आप देख सकते हैं तमन्ना ने डार्क रेड कलर का लहंगा कैरी किया हुआ है, जो बहुत बेहतरीन दिख रहा है। वहीं उनकी दोस्त भी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

आप देख सकते हैं तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "फिल्मी फॉर लाइफ"। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में दोनों दोस्त फिल्मी पोज देती नजर आ रही हैं। वैसे तमन्ना के आउटफिट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सभी उनकी तारीफों के पूल बांधते दिख रहे हैं। इस समय एक्ट्रेस अपनी दोस्त की शादी में काफी एन्जॉय करती नजर आ रहीं हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने हर रस्म की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है और कैप्शन के जरिए हर फंक्शन की जानकारी भी दी है। महेंदी फंक्शन में तमन्ना ने ब्लू गाउन कैरी किया था।

वहीं हर तस्वीर में उनका लुक भी बदला है। वैसे एक तस्वीर में उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है। तमन्ना ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे उन्होंने एक गाना भी लगाया है। गाना है, "नहीं जाना छोड़ कर मेनू मेरे यार नहीं जाना"। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन के साथ तमन्ना और उनकी दोस्त नजर आ रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sajid Wajid (@thesajidwajid)

 

गोरखपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

CM शिवराज और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सैन फ्रांसिस्को: छोटे व्यापारों के लिए मेयर ने शुरू की नई योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -