अफगानिस्तान में शादी में म्यूजिक बजाने पर मिली मौत की सजा
अफगानिस्तान में शादी में म्यूजिक बजाने पर मिली मौत की सजा
Share:

अफगानिस्तान (Afghanistan) से हाल ही में एक चौकाने वाली बड़ी खबर आई है। जब से अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा किया है तब से उनकी क्रूरता कम नहीं हो रही है। अब हाल ही में यहाँ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल तालिबान के लड़ाकों ने एक शादी में म्यूजिक बजाने पर 13 लोगों को मार दिया है। इस पूरे मामले को अफगानिस्तान के नेंगरहार प्रांत का बताया जा रहा है। इस बारे में जानकारी अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

जी दरअसल अमरुल्लाह सालेह ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'तालिबान लड़ाकों ने नेंगरहार में एक शादी की पार्टी में म्यूजिक बजाने पर 13 लोगों की हत्या कर दी। हम निंदा करके अपना क्रोध व्यक्त नहीं कर सकते। 25 साल तक पाकिस्तान ने उन्हें अफगान संस्कृति को खत्म करने और हमारी धरती पर कब्जा करके ISI के कट्टर शासन की स्थापना के लिए ट्रेनिंग दी। जो अब अपना काम कर रहे हैं। तालिबान का क्रूर शासन लंबे समय तक नहीं चलने वाला। दुर्भाग्य से इस शासन के अंत तक अफगानिस्तान के लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि साल 1996 से साल 2001 के बीच जब अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन था तो, उस समय उन्होंने संगीत पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। लेकिन नई सरकार ने अब तक इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है हालाँकि 13 लोगों को मारने के बाद यह कहा जा रहा है कि म्यूजिक बजाने पर अब भी पाबंदी है।

अफ़ग़ानिस्तान को 14.4 करोड़ डॉलर देगा अमेरिका, क्या तालिबान की तरफ दोस्ती का हाथ ?

तालिबान ने प्रतिबंध हटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का मांगा समर्थन

अफगानिस्तान से संभावित आतंकी खतरों पर चर्चा के लिए भारत और अमेरिका करेंगे आपस में बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -