पंजशीर में कब्जा नहीं जमा पा रहा तालिबान, तालिबान विरोधी लड़ाकों ने 300 को मारा
पंजशीर में कब्जा नहीं जमा पा रहा तालिबान, तालिबान विरोधी लड़ाकों ने 300 को मारा
Share:

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया है। हालाँकि यहाँ अपनी सरकार बनाने की तैयारी कर रहे तालिबान को पंजशीर के लड़ाकों से तगड़ी टक्कर मिल रही है। जी दरअसल तालिबान विरोधी फौजें उसके लड़ाकों के सामने बड़ी चुनौती पेश करने का काम कर रही है। एक तरफ पंजशीर में दोनों पक्षों को मुकाबला हो रहा है, तो दूसरी तरफ बगलान प्रांत में तालिबान को बड़ा झटका लगा है। अब इस समय यह दावा किया जा रहा है कि एक हमले में यहां 300 तालिबानी मार गिराए गए हैं, जबकि कई को कैद कर लिया गया है।

एक मशहूर पत्रकार यालदा हकीम ने ट्वीट किया है और जानकारी दी है कि बगलान के अंद्राब में छिपकर तालिबानियों पर ये बड़ा हमला किया गया। इस हमले में तालिबानियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीँ दूसरी तरफ तालिबान विरोधी लड़ाकों की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि इस हमले में उन्होंने 300 तालिबानियों को मार गिराया है। खबर यह भी सामने आई है कि हमले के बाद कई तालिबानियों को कैद कर लिया गया है। हाल ही में अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने भी इस हमले की ओर इशारा किया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए तालिबान पर तंज कसते हुए लिखा है, 'जब से तालिबानियों पर बड़ा हमला किया गया है, उसके लिए एक पीस में जिंदा वापस आना भी चुनौती थी। अब तालिबान ने पंजशीर में अपने लड़ाकों की संख्या बढ़ा दी है।'

आपको हम यह भी बता दें कि तालिबान विरोधी लड़ाकों ने अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत के तीन जिलों से तालिबान को बाहर कर दिया था। जी दरअसल इन लड़ाकों ने पुल-ए हिसार, देह सलाह और बानू जिले पर शुक्रवार को अपना कब्जा कर लिया था, लेकिन तालिबान ने शनिवार को फिर से बानू पर कब्जा जमा लिया था। वहीँ अब बचे हुए दो जिलों को वापस लेने के लिए तालिबान लड़ाई में जुटा हुआ है।

शुरू हो गया भाद्रपद महीना, जानिए आज का पंचांग?

प्रकाशम पुलिस ने यातायात दिशानिर्देश सब तक पहुंचाने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

बुजुंबुरा में ईंधन की कमी पर वाहन चालक ने सरकार को ठहराया दोषी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -