'बीच सड़क पर उतारे कपड़े, फिर जलाई आग...' और जो हुआ वो कर देगा हैरान
'बीच सड़क पर उतारे कपड़े, फिर जलाई आग...' और जो हुआ वो कर देगा हैरान
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में उस समय हंगामा मच गया जब लोगों ने सड़क पर एक शख्स को तंत्र-मंत्र करते देखा। वह नग्न अवस्था में बैठा हुआ था। आग जलाकर उसमें कुछ सामग्री डालकर वो जादू-टोना कर रहा था। उसकी इस हरकत को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इससे लगभग आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। 

मामला कल्याण पश्चिम के आगरा रोड क्षेत्र का है। यहां रात लगभग 11.30 बजे बीच सड़क पर एक होटल के पास एक व्यक्ति नंगा बैठा था। वह लकड़ी के टुकड़ों में आग लगाकर उनमें कुछ डाल रहा था। उसके सामने स्टील की सात कटोरियां रखी हुई थीं। जिनमें कुछ सामग्री थी। बीच सड़क इस अजीबो-गरीब घटना को देखने के लिए स्थानीय लोग तथा कुछ राहगीर वाहन रोककर खड़े हो गए। देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस वजह से आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। 

वही ये देखकर लोग एक-दूसरे से सवाल कर रहे थे, आखिर यह शख्स सड़क पर नग्न होकर क्या कर रहा है? इसी दरम्यान पता चला कि वो जादू-टोना कर रहा है। लगभग आधे घंटे तक वो ये काम करता रहा। वही इसी बीच मोहने मोहल्ले के एक व्यक्ति ने यह देखा और स्थानीय पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको गिरफ्त में ले लिया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पत्नी के दिखे सफेद बाल तो भड़का पति, उठा लिया ये बड़ा कदम

भारत के खिलाफ छेड़ी थी जंग, अब पूरी उम्र जेल में रहेंगे बिलाल-सज्जाद समेत 5 आतंकी

'आफताब को 70 टुकड़ों में काटने आए थे..', श्रद्धा के 'कातिल' को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार से हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -