'100 जूते भी खाए और 100 प्याज़ भी..', हाई कोर्ट से राहत मिलते ही बग्गा ने केजरीवाल पर कसा तंज
'100 जूते भी खाए और 100 प्याज़ भी..', हाई कोर्ट से राहत मिलते ही बग्गा ने केजरीवाल पर कसा तंज
Share:

नई दिल्ली: भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को बड़ी राहत देते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 5 जुलाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले के साथ ही मोहाली कोर्ट के उस फैसले पर भी अंकुश लग गया है, जिसमें पंजाब पुलिस को बग्गा की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। गिरफ्तारी से राहत मिलने के बाद तजिंदर बग्गा ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि एक कहावत है सौ जूते भी खाए और सौ प्याज भी। आज दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के ऊपर ये कहावत सच साबित हो रही है।  

बता दें कि मंगलवार का दिन तजिंदर बग्गा के लिए राहत लेकर आया। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने 5 जुलाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पंजाब पुलिस को बड़ा झटका दिया। यानि कि 5 जुलाई तक पंजाब पुलिस बग्गा को अरेस्ट नहीं कर सकेगी। उच्च न्यायालय के इस फैसले पर खुशी प्रकट करते हुए बग्गा ने कहा कि, मैं हाई कोर्ट का, भाजपा का, मीडिया का, दिल्ली और हरियाणा पुलिस का धन्यवाद करता हूं और यदि केजरीवाल सोचते हैं कि वो FIR करके हमें डरा लेंगे तो ये उनकी गलतफहमी है।

भाजपा नेता ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि, एक कहावत है सौ जूते भी खाए और सौ प्याज भी। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ये कहावत सत्य हो रही है। केजरीवाल पंजाब जीतने के बाद ये समझ रहे थे कि वो कानून से बड़े हो गए हैं, मगर उच्च न्यायालय ने ये बता दिया है कि कोई भी शख्स कानून से बड़ा नहीं है।

मोदी-शिवराज के फोटो लगे स्टेज पर हुआ अश्लील डांस, नगर परिषद CMO सस्पेंड

घोषित हुई चंपावत उपचुनाव की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका सहित ये बड़े नाम शामिल

बिहार से दिल्ली तक पदयात्रा निकालना ही एकमात्र रास्ता: तेजस्वी यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -