आज से शुरू हो रहा है ताज महोत्सव, जानिए क्या होता है ख़ास
आज से शुरू हो रहा है ताज महोत्सव, जानिए क्या होता है ख़ास
Share:

हर साल भारत में आयोजित होने वाले त्योहारों का मकसद उत्साह और उमंग बिखेरने वाला होता हैं। जी हाँ, आपको बता दें कि आज ताज महोत्सव है और आज का दिन दुनियाभर के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। जी हाँ, यह पर्व हर साल बड़े धूमधाम के साथ आगरा के शिल्पग्राम में आयोजित किया जाता है। जी हाँ, आइए जानते हैं यह कब से कब तक मनाया जाता है।

कब से कब तक - यह 18 फरवरी 2020 से शुरू होकर 27 फरवरी 2020 को समाप्त होता है। ताज महोत्सव की खासियत - ताजमहल सभी को पसंद है और यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। ऐसे में यह महोत्सव और भी खास तब हो जाता है जब 10 दिनों तक चलने वाले ताज महोत्सव में शामिल होकर सभी तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम, गीत-संगीत, नृत्य, कला-संस्कृति और लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाते हैं। आपको बता दें कि ताजमहल के नजदीक शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा आयोजित किया जाता है। वहीं इसका मकसद दुनिया भर के पर्यटकों को यहां की शान-ओ-शौकत से मिलवाना होता है।

आपको बता दें कि ताज महोत्सव की शुरुआत साल 1992 से हुई थी, और तभी से लेकर अब तक यह मनाया जाता है। यहाँ दुनियाभर से नायाब हस्त शिल्पों को देखा जा सकता है। इसी के साथ यहाँ कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी होते हैं। उन कार्यक्रमों में नृत्य-संगीत के साथ लजीज व्यंजनों को भी लाया जाता है। इसी के साथ यहां के लोकनृत्यों को देखने का अपना अलग ही आनंद है। आपको बता दें कि ताज महल की खूबसूरती निहारने के अलावा इस महोत्सव में शामिल होकर आप खूबसूरत बर्तन, लकड़ी, मेटल, पीतल, तांबा से बनी चीज़ों को देखने के साथ ही उन्हें खरीदें जा सकते हैं। इसी के साथ इसमें यहाँ ट्रेडिशनल कपड़ों, लैंप्स, बुक्स, जूलरी और खूबसूरत पेटिंग्स की भी खराददारी की जा सकती है।

यूपी के स्टूडेंट्स ने बनाई अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक, अगर पी है शराब तो नहीं होगी स्टार्ट

दुर्गम रास्तों पर गर्भवती महिला को कुर्सी पर बैठा 30 किमी पैदल चलीं महिलाएं, पहुँचाया अस्पताल

मध्य प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए कमलनाथ सरकार पर दबाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -