महंगे टिकट के बावजूद इस साल इतने पर्यटकों ने किया ताज का दीदार
महंगे टिकट के बावजूद इस साल इतने पर्यटकों ने किया ताज का दीदार
Share:

दीदार-ए-ताज के लिए सैलानियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई। ताजमहल के टिकट काउंटरों से ही इस साल 70 लाख टिकट बिके, जो पिछले साल से पांच लाख ज्यादा हैं। यदि बात ऑनलाइन टिकटों की संख्या पर करे तो यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, वहीं 15 साल से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताज पर सैलानियों की तादाद अब तक सबसे ज्यादा रही।

यहाँ शादी करने के लिए केमिकल पीने को मजबूर हुई लड़कियां

अतिरिक्त चार्ज के बाद भी रहा बोलबाला 

प्राप्त जानकारी अनुसार ताजमहल पर पिछले साल में भारतीय सैलानियों की संख्या में 9 फीसदी का इजाफा हुआ, वहीं विदेशी सैलानियों की संख्या 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ी। ताजमहल पर बीते साल के मुकाबले हर माह भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस साल 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगाने के बाद भी ताज पर पर्यटकों की संख्या और मुख्य गुंबद पर पर्यटकों का दबाव बना रहा। 

इस नए नियम के साथ अब स्कूली बच्चे बोलेंगे 'जय हिंद' 'जय भारत'

लगातार बढ़ रहा है आकड़ा 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ताजमहल पर दस साल में तीन गुना सैलानी हो गए। साल 2008 में महज 31 लाख पर्यटक ही ताज का दीदार करने आ रहे थे, वहीं अब इनका आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया। तक़रीबन पांच साल पहले भारतीय पर्यटकों की संख्या 52 लाख और विदेशी पर्यटकों की संख्या 7 लाख थी, लेकिन अब यह आंकड़ा क्रमश: 60 लाख और 9 लाख पहुंच गया है। यह संख्या भी ताज के काउंटरों से टिकट बिक्री की है।

4000 साल पहले इस व्यक्ति के कारण हुई थी न्यू ईयर मनाने की शुरुआत

अब इस तरह से बनाई जाएगी रासायनिक खाद्य, इस समस्या का भी होगा निपटारा

यहां बिना मंदिर जाए ही पूरी हो जाती है मुराद, बस करना होता है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -