बहन संग मस्ती करते दिखे तैमूर अली खान, माँ करीना ने शेयर की तस्वीर
बहन संग मस्ती करते दिखे तैमूर अली खान, माँ करीना ने शेयर की तस्वीर
Share:

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के नए फोटोज सभी को पसंद आते हैं। आए दिन उनके ऐसे ऐसे फोटोज सामने आते हैं जो बड़े ही क्यूट होते हैं। वैसे बीते दिनों ही मां के साथ हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटे तैमूर अली खान सबसे पहले अपनी बहन से मिले। जी हाँ, इस समय उनकी और उनकी कजिन बहन इनाया नौमी खेमू की तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में दोनों बच्चों का लुक बहुत प्यारा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor)

वैसे दोनों बच्चों की यह तस्वीर तैमूर अली खान की मां करीना कपूर ने ही शेयर की है। आप देख सकते हैं उन्होंने इस फोटो को शेयर करने के साथ ही प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में वह लिखती हैं, 'टिम-टिम और इनाया।' वैसे सैफ अली खान की बहन सोहा अली और कुणाल खेमू की बेटी का नाम इनाया है और वह भी अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लेती हैं। बीते समय में कई बार इनाया और तैमूर की साथ में खेलते हुए बेहद क्यूट तस्वीरें आईं हैं जो आपने देखी ही होंगी। फिलहाल यह तस्वीर दिल को दीवाना बना रही है। दोनों बच्चे बड़े प्यारे लग रहे हैं।

वैसे बीते सोमवार को ही हिमाचल की वादियों से छुट्टियां मनाकर लौटीं करीना कपूर बीते दिनों भी स्पॉट हुईं थीं। उस दौरान वह अपने पति सैफ अली खान संग नजर आईं थीं। सैफ के बारे में बात करें तो उन्होंने नया टैटू बनवाया है जिसके चक्कर में भी वह इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। फिल्म के बारे में बात करें तो जल्द ही सैफ फिल्म 'भूत पुलिस' में दिखाई देंगे।

अनुष्का की शादी को हुए 3 साल पूरे, पति ने खास अंदाज में दी बधाई

क्या हैं आज के शुभ मुहूर्त, जानिए यहाँ पंचांग

कोरोना संक्रमितों के लिए स्कूल को लेकर गोवा CM ने दिया यह आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -