दो साल के तैमूर ने अपने हाथों में बनवाया टैटू, वायरल हुई तस्वीरें...
दो साल के तैमूर ने अपने हाथों में बनवाया टैटू, वायरल हुई तस्वीरें...
Share:

तैमूर अली खान आज के समय में एक ऐसा नाम है जिसे हर कोई जानता है. आए दिन छोटे नवाब की कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं. इतनी सी उम्र में ही तैमूर लाखों दिलों की धड़कन बना चुके है. उनकी एक झलक के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में तैमूर अपनी मम्मी करीना के साथ अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचें. इस दौरान का उनका लुक वायरल है.

इस पार्टी में तैमूर और करीना के अलावा उनकी नानी बबिता कपूर भी साथ थी. पार्टी में तैमूर ग्रीन कलर की शर्ट और डेनिम जीन्स में दिखें. हर बार की तरह इस बार भी तैमूर का लुक देखते ही बनता था. सभी दोस्तों के साथ तैमूर काफी खुश नजर आए. पार्टी में तैमूर ने जमकर मस्ती भी की और साथ ही वो पैपराजी को हैलो करते दिखे. लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान किसी चीज ने खींचा तो वो था उनके हाथ पर बना टैटू.

जी हाँ.. नन्हे से तैमूर को अब टैटू बनवाने का शौक चढ़ गया है. इस पार्टी के लिए तैमूर ने अपने हाथ पर मछली का एक टैटू बनाया हुआ है. इसके अलावा उन्होंने एक और टैटू बनाया हुआ है. सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

Video : तैमूर ने गुंडा स्टाइल में पहली बार किया कैट वॉक, देखती रह गई करीना

नन्हे तैमूर अली खान ने रणवीर सिंह ने दी कड़ी टक्कर, वायरल हुई तस्वीर

तैमूर के इस साधारण से ट्रैक सूट की कीमत जानकार आपका माथा घूम जाएगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -