इस चीज को हमेशा अपने साथ ही रखते हैं छोटे नवाब तैमूर
इस चीज को हमेशा अपने साथ ही रखते हैं छोटे नवाब तैमूर
Share:

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान किसी दिन सोशल मीडिया पर ना छाए ऐसा तो हो नहीं सकता. तैमूर अपने जन्म से ही सभी के फेवरेट बने हुए हैं. अभी उनकी उम्र महज डेढ़ साल है और इस उम्र में भी तैमूर फैन फॉलोविंग के मामले में सबसे आगे हैं. हर दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की कोई ना कोई फोटो वायरल होती ही रहती हैं. फैंस तैमूर के बारे में छोटी से छोटी बात जानने के लिए उत्साहित रहते हैं. तैमूर की क्यूटनेस पर हर कोई फ़िदा है. लेकिन एक बात जो शायद उनके फैंस ने कभी गौर नहीं की होगी और वो ये है कि तैमूर के साथ हमेशा एक चीज तो होती ही है. चाहे वो कहीं घूमने जाए या फिर घर में ही रहे ये चीज कभी भी तैमूर का साथ नहीं छोड़ती है.

 

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi  (@taimuralikhanx) on

अब तो आपके दिमाग में भी ये सवाल तो आ ही रहा होगा कि आखिर ऐसी कौन-सी चीज है जो तैमूर को पसंद है? तो चलिए अब हम आपको ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए बता ही देते हैं कि ये है तैमूर का एक टॉय जो हमेशा उनके साथ ही रहता है. ये टॉय है तैमूर का घोड़ा जिसे वो हर जगह अपने साथ लेकर जाते हैं. तैमूर की लगभग हर फोटो में उनके साथ ये घोड़ा तो नजर आता ही है. कभी वो इसे अपने मुंह में खाते हुए नजर आते हैं तो कभी उसके साथ खेलते हुए नजर आते हैं. लेकिन तैमूर का ये फेवरेट घोड़ा कभी भी उनसे दूर नहीं रह पाता है.

 

A post shared by Taimur Ali Khan (@taimurfc) on

सोशल मीडिया पर भी तैमूर की ऐसी कई तस्वीरें सामने आई है जिसमें उनके हाथों में ये घोड़ा तो नजर आया ही है. रक्षाबंधन के दिन तैमूर जब अपनी मासी करिश्मा कपूर के घर गए थे तब भी इस घोड़े को अपने साथ ही ले गए थे. तैमूर की फैन फॉलोविंग इस कदर है कि मीडिया भी हर समय उन्हें फॉलो करती ही रहती हैं और तैमूर के क्यूट पलों को अपने कैमरे में कैद कर लेती है. तैमूर भी मीडिया को देखते ही पोज़ देना और अपनी क्यूट सी स्माइल देने लगते हैं.

चटपटी खबरे...

इस एक्टर के बेटे ने पूरा किया फिटनेस चैलेंज , अब बारी है तैमूर की

बॉलीवुड की तीन सुंदरियों के साथ किंग खान ने क्लिक करवाई बेहद खूबसूरत तस्वीर

करीना के कातिलाना लुक को देखकर आपका भी हाल हो जाएगा बेहाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -