तैमूर से 'सिम्बा' का प्रमोशन करवाना चाहते हैं रोहित शेट्टी, ये है वजह
तैमूर से 'सिम्बा' का प्रमोशन करवाना चाहते हैं रोहित शेट्टी, ये है वजह
Share:

इन दिनों तो सारा अली खान और रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. इस फिल्म ने दर्शकों का ऐसा दीवाना बना दिया है कि इसने महज चार दिन के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. सिम्बा को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने खूब सराहा है. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा और रणवीर ने खूब मेहनत की थी. जी हाँ... इन दोनों ही स्टार्स ने सिम्बा को बढ़-चढ़कर प्रमोट किया है.

हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बताया कि क्यों तैमूर को सिम्बा का प्रचार करना चाहिए? रोहित ने एक शो के दौरान ये इच्छा जताई है कि तैमूर अपनी बहन सारा अली खान की मूवी का प्रमोशन करें. दरअसल हाल ही में वो India’s Got Talent पर फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे और इस दौरान एक तस्वीर दिखाई गई थी जिसमे सारा तैमूर के हाथ पर राखी बांध रही हैं. तभी शो के होस्ट करण जौहर, तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बारे में बताने लगे.

सूत्रों की माने तो इस दौरान रोहित शेट्टी ने कहा था कि, ''मैं सारा से अपील करूंगा कि वे अपने भाई तैमूर को एक दिन के लिए सिम्बा की टी-शर्ट पहनाए. मेरी फिल्म की ओपनिंग लग जाएगी.'' आपको बता दें तैमूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड है और वो हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. फैंन फॉलोइंग के मामले में भी नन्हे तैमूर ने बड़े से बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है. शायद इसलिए रोहित शेट्टी तैमूर से अपनी फिल्म का प्रमोशन करवाना चाह रहे हो.

न्यू ईयर सेलिब्रेशन में बेहद क्यूट नजर आए तैमूर, सैफीना का भी दिखा निराला अंदाज़

स्विट्जरलैंड की ठण्ड में इस अंदाज़ में नजर आए तैमूर, क्यूट फोटो हुई वायरल

4 दिन में 'सिंबा' ने पार की 100 करोड़ की कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -