ग्लास के गेट से टकराए तैमूर अली खान, पैपराजी को देखकर चिल्लाते आए नजर
ग्लास के गेट से टकराए तैमूर अली खान, पैपराजी को देखकर चिल्लाते आए नजर
Share:

करीना कपूर खान एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उन्हें लोग बेबो के नाम से जानते हैं। करीना इन दिनों अपने दूसरे बेटे को लेकर चर्चाओं में है। आप जानते ही होंगे करीना पहले से एक बेटे की माँ हैं जिनका नाम तैमूर अली खान है। तैमूर एक ऐसे स्टार किड हैं जिनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी छाये रहते हैं। अभी बीते गुरुवार को ही तैमूर अपनी मां और नानी के साथ कजिन बहन समायरा का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे। इस दौरान तैमूर बड़े उत्साहित नजर आए और इसी बीच जल्दबाजी में वह ग्लास के गेट से टकरा गए। इस समय तैमूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस वीडियो में आप देख सकते हैं तैमूर गाड़ी से उतरते हैं और पहले पैपराजी को देखकर चिल्लाते हैं। उसके बाद वह तुरंत अंदर भागने लगते हैं, लेकिन वह देखते नहीं की गेट बंद है और गेट से टकरा गए। यह देखते ही स्टाफ के लोग और करीना ने तुरंत तैूमर को पकड़ा और अंदर लेकर गए। इस समय तैमूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी तैमूर का नाम चिल्लाते रहते हैं, लेकिन करीना फिर तैमूर को अंदर भेज देती हैं।

आप देख सकते हैं करीना खुद पैपराजी को ग्रीट करके इस दौरान अंदर चली जाती हैं। वैसे आप देख सकते हैं इस वीडियो में करीना ने लाइट ब्लू ड्रेस पहनी थी और व्हाइट मास्क लगाया हुआ था। बात करें तैमूर की तो उन्होंने डार्क ब्लू टी शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। इसी के साथ उन्होंने रेड कलर का मास्क लगाया हुआ था। वैसे आपको याद हो तो महिला दिवस पर करीना ने छोटे बेटे के साथ अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। उस दौरान फोटो में बेटे का चेहेरा नजर नहीं आया था। उस दौरान फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा था, ‘ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकतीं। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।’ काम के बारे में बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं।

आज होगी क्वाड देशों के नेताओं की अहम् बैठक, चीन होगा महत्वपूर्ण मुद्दा

आदिपुरुष में हुई कृति सेनन की एंट्री, प्रभास संग शेयर की तस्वीर

राजस्थान में महाशिवरात्रि का ‘प्रसाद’ खाने से 60-70 लोग बीमार, हो रहा इलाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -