प्री-बर्थडे पार्टी में तैमूर ने मारी शानदार एंट्री, देखिये तस्वीरें
प्री-बर्थडे पार्टी में तैमूर ने मारी शानदार एंट्री, देखिये तस्वीरें
Share:

बॉलीवुड के सबसे छोटे और क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान शुरुआत से ही फैंस के फेवरेट बने हुए हैं. तैमूर बॉलीवुड के हॉट टॉपिक बने हुए हैं. आए दिन उनके क्यूट फोटोज वायरल होते ही रहते हैं. आपको बता दें तैमूर अली खान का जब से जन्म हुआ है तब से ही वह मीडिया के पसंदीदा स्टार किड बन गए है. वह आए दिन अपने क्यूट फोटोज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं.

तैमूर अली खान इस महीने पूरे दो साल के हो जाएंगे. तैमूर का जन्मदिन 20 दिसंबर को है. लेकिन अपने लाड़ले के बर्थडे से पहले ही बेगम जान करीना ने तैमूर कि प्री जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में तैमूर ने बेहद ही शानदार एंट्री ली है. तैमूर अपनी मां करीना के गोद में बैठे हुए नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी थी जिसमे वो हर बार की तरह ही नवाबजादे नजर आए.

इस पार्टी में तैमूर की छोटी बहन इनाया खेमू भी शामिल हुई थी. इनाया के साथ ही उनके प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पर कई सारे सेलिब्रिटीज के बच्चे नजर आए. अमृता अरोरा के बेटे, करिश्मा कपूर के बच्चे और रणविजय सिंह भी अपनी बेटी के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे. उनके अलावा भी और लोग इस पार्टी में शामिल हुए थे. सोशल मीडिया पर उनकी सभी फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.

करीना ने रखी तैमूर की प्री-बर्थडे पार्टी, मिले इतने खास गिफ्ट्स

तैमूर को जबरदस्ती स्कूल लेकर पहुंची करीना, स्कूल बैग देखकर आप हो जाएंगे हैरान

लाडले बेटे तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए करीना ने की इतनी खास प्लानिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -