2 साल के तैमूर ने बजाया इतना शानदार गिटार, आपका भी दिल जीत लेगा वीडियो
2 साल के तैमूर ने बजाया इतना शानदार गिटार, आपका भी दिल जीत लेगा वीडियो
Share:

बॉलीवुड के नन्हे नवाब यानी तैमूर अली खान तो अब बड़े स्टार बन गए हैं. तैमूर अली खान का जब से जन्म हुआ है तब से ही वो सभी के फेवरेट बने हुए हैं. उनकी लोकप्रियता दिन पे दिन बढ़ती ही जा रही है. आए दिन तैमूर के कोई ना कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. ऐसे में हाल ही में छोटे नवाब का एक और वीडियो सामने आया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है.

पिछले कुछ दिनों से फैंस को तैमूर के साथ उनका गिटार भी नजर आ रहा था लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसमे छोटे नवाब गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल तैमूर को इन दिनों गिटार बजाना बहुत पसंद आ रहा हैं. इस वीडियो में आप नन्हे नवाब के गिटार से धुन सुन सकते हैं. इस वीडियो में तैमूर ठंड के मौसम में धूप में बैठ कर गिटार बजा रहे हैं. वीडियो ने उनके साथ एक और व्यक्ति नजर आ रहा है जो तैमूर को रॉकस्टार बोल रहा है और फिर तैमूर की ख़ुशी देखने बनती है. आप भी देखिए तैमूर का यह खास वीडियो.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taimur Ali Khan (@taimuralikhanworld) on

तैमूर इस वीडियो में एक पर पार्क में बैठे हैं और गिटार बजाते हुए वो जोर से खिलखिला भी रहे हैं. इस वीडियो में तैमूर बहुत ही क्यूट लग रहे हैं. आपको बता दें, तैमूर की कोई भी वीडियो इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हो जाती है. इस बार भी उनका ये वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया और तैमूर के फैन्स भी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.वैसे ये पहली बार है जब तैमूर का गिटार वाला अंदाज़ देखने को मिला है.

पाकिस्तान में नहीं रिलीज़ होगी 'टोटल धमाल', अजय ने की घोषणा

छोटे-मोटे किरदार निभाकर खूब लोकप्रिय हुआ ये अभिनेता

Gully Boy Collection : 4 दिन में 70 करोड़ के पार पहुंची रणवीर की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -