मीडिया को देखते ही ख़ुशी के मारे झूम उठते हैं तैमूर, ये तस्वीरें हैं सबूत
मीडिया को देखते ही ख़ुशी के मारे झूम उठते हैं तैमूर, ये तस्वीरें हैं सबूत
Share:

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान किसी भी दिन चर्चाओं में ना बने रहे ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. तैमूर की उम्र अभी सिर्फ डेढ़ साल है और पॉपुलैरिटी के मामले में वो सबसे आगे हैं. तैमूर के नाम से ना जाने कितने ही सोशल मीडिया अकाउंट भी बने हुए हैं जिसमे आए दिन उनकी क्यूट फोटोज वायरल होती ही रहती हैं. तैमूर अपने मम्मी पापा के साथ मालदीव घूमने गए थे जहां से भी उनके क्यूट फोटोज सामने आई थी और अब तैमूर फिर मुंबई आ चुके हैं. 

मीडिया हमेशा ही तैमूर को फॉलो करती ही रहती है और उनकी मासूमियत को अपने कैमरे में कैद कर लेती है. हाल ही में तैमूर एक बार फिर अपनी मम्मी करीना के साथ स्पॉट हुए. तैमूर अपनी मम्मी करीना के साथ मौसी करिश्मा के घर पहुंचे और यही से उनकी तस्वीरें वायरल हो गई. इस दौरान तैमूर ने ब्लू लाइनिंग की शर्त पहनी थी और नीचे ग्रीन शॉर्ट्स पहने थे. मीडिया को देखते ही तैमूर ने पोज़ देना शुरू कर दिया और अपनी क्यूट सी स्माइल से सभी का दिल खुश कर दिया.

तैमूर की मम्मी करीना भी इस दौरान बेहद हॉट लग रही थीं. करीना ने बेबी पिंक कलर का टॉप और जीन्स पहनी थी. सिंपल लुक में भी करीना का सेक्सी अवतार नजर आ रहा था. सोशल मीडिया पर तैमूर की सभी फोटोज एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं.

मुंबई आते ही मार्केट में नजर आए तैमूर

मालदीव से वेकेशन मनाकर लौटा नवाब खानदान

पटौदी खानदान के वेकेशन की इन तस्वीरों ने किया लोगों को दीवाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -