गाय को घास खिलाने पहुंचे तैमूर, साफ़ नजर आया पशु प्रेम
गाय को घास खिलाने पहुंचे तैमूर, साफ़ नजर आया पशु प्रेम
Share:

वैसे शायद ही ऐसा कोई ऐसा दिन होगा जब सैफ़ अली ख़ान और करीना के लाडले बेटे तैमूर अली ख़ान सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में ना रहते हों. आपको बता दें तैमूर देश के सबसे लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक हैं हर दिन वो मीडिया के कैमरे की निगाहों में कैद हो जाते हैं. हाल ही में एक बार फिर नन्हें तैमूर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमे उनका अलग अंदाज़ देखा जा सकता है.

हर बार तो तैमूर मस्ती करते हुए दिखते हैं लेकिन इस बार तैमूर को अलग रूप में देखा जा सकता है. इन तस्वीरों में तैमूर का पशु प्रेम देख जा सकता है. जी हाँ... हाल ही में तैमूर गाय को घास खिलाने की कोशिश करते हुए नजर आए. इस दौरान तैमूर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. वैसे इसमें तो कोई शक नहीं है कि तैमूर अली ख़ान की फ़ैन फ़ॉलोइंग उनके सुपरस्टार पिता सैफ़ अली ख़ान और स्टाइलिश मॉम करीना कपूर ख़ान से कहीं ज़्यादा है.

सोशल मीडिया पर गाय को घास खिलाते हुए तैमूर की फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. आपको बता दें तैमूर की उम्र अभी महज दो साल है और वो फैन फॉलोविंग के मामले में सबसे आगे हैं. ऐसा सुनने में आया है कि जब तैमूर रोज़ की तरह आउटिंग पर निकले थे तो आज उनका ध्यान गाय की तरफ गया तो वो उनको देखकर मचल गए. फिर तैमूर के साथ जो केयरटेकर था वो उन्हें लेकर गाय के पास ले गया और फिर तैमूर ने गाय को घास खिलाई.

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं सारा अली खान, कभी था 96 किलो वजन

'तैमूर' का सॉफ्ट टॉय देखते ही पापा सैफ ने दिया ऐसा रिएक्शन

मार्केट में आया तैमूर के जैसा दिखने वाला खिलौना, देखकर आपका भी सिर चकरा जाएगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -