'BATMAN' बने छोटे नवाब तैमूर अली खान, नजर आया बेहद क्यूट लुक
'BATMAN' बने छोटे नवाब तैमूर अली खान, नजर आया बेहद क्यूट लुक
Share:

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान अपने जन्म के बाद से ही सभी के फेवरेट बने हुए हैं. तैमूर की उम्र अभी 2 साल भी नहीं हुई है और अभी से वो फैन फॉलोविंग के मामले में सबसे आगे हैं. तैमूर के नाम से ना जाने कितने ही सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं जिसपर आए दिन उनकी क्यूट फोटोज वायरल होती ही रहती हैं. पिछले चार-पांच दिन से तैमूर मीडिया की निगाहों से गायब थे और उनके कोई भी फोटो या वीडियो सामने नहीं आए थे जिसके बाद से फैंस को तैमूर की चिंता होने लगी थी. लेकिन हाल ही में एक बार फिर तैमूर ने अपने दर्शन दे दिए हैं.

तैमूर के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमे तैमूर का बेहद क्यूट अनदाज़ नजर आ रहा है. इस बार तैमूर बैटमैन बनकर फैंस से रूबरू हुए हैं. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं तैमूर ने बैटमैन वाली टीशर्ट पहनी हैं. इस तस्वीर में भले ही तैमूर का चेहरे नहीं दिख रहा हो लेकिन फिर भी वो बेहद प्यारे लग रहे हैं. तैमूर अपनी कार में जाते हुए नजर आ रहे हैं.

फैंस तो तैमूर के इस लुक को देखकर भी उनकी तारीफ करने लगे हैं. कोई कमेंट कर उन्हें 'बाबू-शोना' बोल रहा है तो कोई 'सुप्पु मैन' कह रहा है. सोशल मीडिया पर तैमूर की ये तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है. आपको बता दें तैमूर ने अब बोलना भी शुरू कर दिया है और वो आए दिन मीडियाको अपनी क्यूट आवाज में हाय और बाय कहते ही रहते हैं. तैमूर इस साल दिसंबर में 2 साल के हो जाएंगे.

बॉलीवुड अपडेट...

इनाया की ये क्यूट-सी चाल आपके दिल तक पहुंच जाएगी, सोहा ने शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर

मम्मी करीना की हूबहू कॉपी हैं तैमूर, तस्वीरें हो रही वायरल

तैमूर की फोटोज एक बार फिर हुई वायरल,नैनी की गोद में हुए स्पॉट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -