छोटी बहन से मिलने इतने क्यूट लुक में पहुंचे तैमूर
छोटी बहन से मिलने इतने क्यूट लुक में पहुंचे तैमूर
Share:

बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर अली खान की कोई ना कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ना हो ऐसा तो कभी हो नहीं सकता. तैमूर का जब से जन्म हुआ है तब से ही वो सभी के फेवरेट बने हुए हैं. तैमूर के नाम से जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट भी है जिसपर हर दिन उनकी क्यूट फोटोज और वीडियोस वायरल होते हैं. हाल ही में एक बार फिर तैमूर की कुछ क्यूट फोटोज सामने आई है. ये फोटोज उस दौरान क्लिक की गई जब तैमूर अपनी बुआ सोहा अली खान के घर गए थे.

करण जौहर ने शेयर की अपने बच्चों की क्यूट मोमेंट फोटो

तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर और पापा सैफ अली खान के साथ सोहा के घर गए थे. तैमूर ने अपनी छोटी बहन इनाया के साथ इस दौरान काफी ज्यादा मस्ती भी की थी. इनाया भी तैमूर की तरह ही बेहद क्यूट है. तैमूर ने ब्लू कलर का जम्पसूट पहना था जिसमें वो हर बार की तरह ही बेहद क्यूट लग रहें थे. मीडिया को देखते ही तैमूर ने पोज़ देना शुरू कर दिया. तैमूर की मम्मी करीना ने रेड टॉप और जीन्स और पापा सैफ ने सैफ ब्लू टी-शर्ट पहनी थी. तैमूर को देखते ही मीडिया ने उनकी फोटोज कैमरे में कैद कर ली. वैसे भी मीडिया हमेशा ही तैमूर को फॉलो करती ही है.

सैफ को देखते ही उमड़ा शाहरुख़ का प्यार, चूमते हुए आए नजर

तैमूर ने कैमरा देखते ही मासूम-सा चेहरा बना लिया. हालांकि इस दौरान भी उनकी क्यूटनेस झलक रही थी. कुछ दिन पहले ही तैमूर लंदन में छुट्टियां मनाकर वापिस लौटे हैं. लंदन से भी तैमूर की फोटोज सामने आई थी जिसमें वो रणविजय सिंह की बेटी कायनात के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे. तैमूर की क्यूटनेस पर तो लाखों लो फ़िदा है. तैमूर तो इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और सभी के चहेते स्टारकिड हैं.

बॉलीवुड अपडेट...

इस वजह से सैफ अली खान से दूर-दूर रहते हैं करीना और तैमूर

Video : अपना नाम सुनते ही खिलखिलाकर हंस पड़े तैमूर

30 किलो का लहंगा पहनकर रैंप पर उतरीं बेबो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -