तैमूर अली खान बने शेफ, सिख रहे है कप केक्स बनाना
तैमूर अली खान बने शेफ, सिख रहे है कप केक्स बनाना
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान इन दिनों बहुत सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह अपनी मम्मी तथा पापा के साथ क्वालिटी टाइम पालमपुर में बीता रहे हैं। करीना सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं, हाल ही में तैमूर ने मम्मी करीना के साथ मिट्टी के बर्तन बनाने सीखे थे। अब सैफ तथा करीना का लाडला सेफ बनकर कप केक्स बनाना सीख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटोज बहुत वायरल हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor)

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज को शेयर किया है। फोटोज में एप्रेन पहने तैमूर कप केक बनाना सीख रहे हैं तथा सैफ एवं करीना उन्हें बैठे-बैठे देख रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि तैमूर अली खान ट्रे में चॉकलेट डाल रहे हैं। वही तैमूर की इन फोटोज को देख करीना के प्रशंसक तथा फ्रेंड बहुत कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर करीना के फैंस अकाउंट्स से भी तैमूर की ये फोटोज वायरल हो रही है।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री शीघ्र ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी में करीना कपूर अभिनेता आमिर खान के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। करीना कपूर ने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है।  वहीं सैफ अली खान मूवी भूत पुलिस में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर, यामी गौतम तथा जैकलीन फर्नांडिस अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। 

किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर बोले अमित साध- मैं कभी छुपकर रोमांस नहीं करूँगा

कंगना पर पंजाबी सिंगर का तंज, बोले- किसान के हक में नहीं बोल सकती तो उसके खिलाफ मत बोलो

वरुण धवन के साथ सारा अली खान को अंडर वाटर किस करते देख पापा सैफ ने कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -