लाडले बेटे तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए करीना ने की इतनी खास प्लानिंग
लाडले बेटे तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए करीना ने की इतनी खास प्लानिंग
Share:

देशभर के साथ-साथ मीडिया के भी सबसे फेवरेट स्टार किड तैमूर अली खान जल्द ही 2 साल के होने वाले हैं. आपको बता दें तैमूर का बर्थडे 20 दिसंबर है. ऐसे में अपने लाडले बेटे के लिए करीना कपूर ने कुछ खास प्लानिंग की है. आपको बता दें पिछले साल यानी तैमूर के पहले जन्मदिन पर तो पूरा पटौदी परिवार उनका बर्थडे मनाने अपनी पुश्तैनी पटौदी हवेली गए थे.

लेकिन हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि करीना और सैफ इस बार तैमूर का बर्थडे मुंबई में ही मनाएंगे. जी हाँ... सूत्रों की माने तो करीना का कहना है कि, ‘तैमूर अली खान अब बड़े हो गए हैं और उनके स्कूल में कई सारे दोस्त बन गए हैं. इसके साथ-साथ तैमूर इंडस्ट्री के हम उम्र बच्चों से भी लगातार मिलते ही रहते हैं.' शायद इस वजह से ही करीना और सैफ ने इस बार अपने बेटे तैमूर अली खान की बर्थडे पार्टी मुंबई में ही सेलीब्रेट करने का फैसला लिया है.

वैसे इस बार भी तैमूर के बर्थडे का दुगना जश्न होगा क्योकि उनकी बर्थडे पार्टी में तैमूर के स्कूल फ्रेंड और स्टार किड्स जो नजर आएंगे. सुनने में आया है कि तैमूर की बर्थडे पार्टी में अबराम, इनाया, यश, रूही, लक्ष्य और आराध्या शामिल हो सकते हैं. हालाँकि अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. खैर अब तो तैमूर के फैंस को जल्द से जल्द उनके बर्थडे के फोटोज देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

पापा सैफ की गोद में चढ़कर गाय देखने पहुंचे क्यूट तैमूर

इतनी सी उम्र में तैमूर ने कर दिखाया ऐसा कारनामा, जो उनके मम्मी-पापा कभी नहीं कर पाए

पापा के साथ शूटिंग करने पहुंचे तैमूर, फिर नजर आया क्यूट लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -