मुंबई नहीं बल्कि इस बेहद खूबसूरत जगह होगा तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन
मुंबई नहीं बल्कि इस बेहद खूबसूरत जगह होगा तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन
Share:

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान अक्सर ही सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. आपको बता दें तैमूर इस महीने की 20 तारीख को 2 साल के हो जाएंगे. अपने जन्म से ही तैमूर सभी के फेवरेट बने हुए हैं. उनके फोटोज और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. पिछले साल तो तैमूर का जन्मदिन पटौदी पैलेस पर सेलिब्रेट किया था लेकिन हाल ही में ऐसा सुनने में आया है कि इस साल तैमूर का बर्थडे साउथ अफ्रीका में मनाया जाएगा.

जी हाँ... सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में करीना अपने वर्क कमिटमेंट के चलते साउथ अफ्रीका जाने वाली हैं. ऐसे में उनके पति सैफ और बेटे तैमूर भी करीना को जॉइन करेंगे और तैमूर का बर्थडे वहीं सेलिब्रेट करेंगे. तैमूर के बर्थडे को लेकर सैफ- करीना बहुह एक्साइटेड हैं. इस समय तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास तैयारियां शुरू भी हो गई हैं.

आपको बता दें शुक्रवार को ही तैमूर की प्री बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी हुई थी जिसमे कई सारे स्टारकिड्स शामिल हुए थे. इस पार्टी में तैमूर को कई सारे गिफ्ट्स भी मिले थे. आपको बता दें तैमूर देश ही नहीं दुनियाभर में पॉपुलर हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई सारे अकाउंट बने हुए हैं जिस पर आए दिन तैमूर की फोटोज और वीडियो वायरल होते ही रहते हैं.

प्री-बर्थडे पार्टी में तैमूर ने मारी शानदार एंट्री, देखिये तस्वीरें

करीना ने रखी तैमूर की प्री-बर्थडे पार्टी, मिले इतने खास गिफ्ट्स

तैमूर को जबरदस्ती स्कूल लेकर पहुंची करीना, स्कूल बैग देखकर आप हो जाएंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -