Video: फोटोग्राफर्स पर भड़के तैमूर अली खान, पहले कहा 'नो फोटोज' फिर दिखाई किक
Video: फोटोग्राफर्स पर भड़के तैमूर अली खान, पहले कहा 'नो फोटोज' फिर दिखाई किक
Share:

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रहीं हैं। जल्द ही उनके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है और वह दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। वैसे मां बनने से पहले वह अपना बेबी बम्प दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं हैं। हर दिन उन्हें खूबसूरत अंदाज में देखा जाता है। अब एक बार फिर से वह कैमरे के सामने आयीं और इस दौरान उनके साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी दिखाई दिए। आपने देखा होगा तैमूर हमेशा से ही कैमरे के सामने आने के बाद कोई ना कोई मस्ती जरूरत करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

अब इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। जी दरअसल तैमूर इस वीडियो में फोटोग्राफर्स पर चिल्लाते हुए कैमरे से परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में तैमूर अली खान जैसे ही अपनी मां करीना के साथ गाड़ी से नीचे उतरते हैं वैसे ही तैमूर कैमरे पर देखते हुए नो फोटोज चिल्लाने लगते हैं। वहीं करीना ये देखकर तैमूर को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती हैं, लेकिन तैमूर वहां से हटना नहीं चाहते हैं। उसके बाद जैसे ही करीना उन्हें समझाकर आगे बढ़ती हैं वैसे ही तैमूर अली खान फोटोग्राफर्स को अपनी किक दिखाना शुरू कर देते हैं।

तैमूर के इस वीडियो को वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। करीना और सैफ कई बार यह बता चुके हैं कि तैमूर को कैमरे के सामने आना बिल्कुल पसंद नहीं है और शायद यही वजह है कि तैमूर ने ऐसा किया। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देने वाली हैं। वहीं सैफ तांडव में दिखाई देंगे।

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे सलमान खान!

पार्टी वाले वीडियो के चक्कर में फंसे करन जौहर, NCB ने भेजा समन

बॉम्बे HC में कंगना के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने वाली याचिका का महाराष्ट्र सरकार ने किया विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -