पेरिस में तैमूर ने कराया मम्मी करीना के साथ फोटोशूट
पेरिस में तैमूर ने कराया मम्मी करीना के साथ फोटोशूट
Share:

बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर अली खान लगता है इन दिनों विदेश यात्रा कर रहे हैं. अपने जन्मदिन से लेकर अब तक तैमूर अलग-अलग देशों में घूम रहे हैं. सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने साउथ अफ्रीका गए थे. इसके बाद वे क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए स्विट्जरलैंड गए हुए थे और अब इन दिनों ये दोनों स्टार अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान के साथ पैरिस में छुट्टियां मना रहे हैं. जी हाँ... हाल ही में पेरिस से करीना और तैमूर की क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल पर सामने आई है.

दोनों की यह तस्वीर तैमूर के फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं करीना तैमूर को गोद में उठाए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की जैकेट और ब्राउन बूट्स पहने हैं जिसमे वो बेहद क्यूट लग रहे हैं. वहीं मॉम करीना कपूर ब्लू डैनिम और मस्टर्ड स्वैटर में हर बार की तरह बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं. सभी लोग इस माँ और बेटे की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे है.

आपको बता दें तैमूर की आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सामने आती ही रहती है. फैंस भी तैमूर की तस्वीरों को देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. तैमूर को बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टारकिड का दर्जा मिल चुका हैं. तैमूर की बॉलीवुड के स्टार किड्स में पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा है. उनकी एक तस्वीर 1500 रूपए में बिकती है और इतना ही नहीं अब तो मार्केट में तैमूर के जैसे खिलौने भी आ गए हैं.

करीना के शूटिंग सेट पर मुर्गी पकड़ते हुए नजर आए तैमूर, वीडियो वायरल

पापा सैफ के साथ बर्फ का मजा ले रहे हैं तैमूर अली खान

पापा के कन्धों पर बैठकर स्विट्जरलैंड की सैर कर रहे हैं तैमूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -