मम्मी करीना की हूबहू कॉपी हैं तैमूर, तस्वीरें हो रही वायरल
मम्मी करीना की हूबहू कॉपी हैं तैमूर, तस्वीरें हो रही वायरल
Share:

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चाओं में रहता हैं तो वो है तैमूर अली खान. करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाबजादे तैमूर जब भी अपने घर से बाहर निकलते हैं तो वो हमेशा ही मीडिया की निगाहों में कैद हो जाते हैं. तैमूर अपने जन्म से ही सभी के फेवरेट बने हुए हैं. पिछले कुछ दिनों से तैमूर का एक वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें वो मीडिया को अपनी क्यूट आवाज में हाय और बाय करते हुए नजर आ रहे थे. तैमूर के इस वीडियो की अब तक खूब चर्चाएं हो ही रही थी कि इसी बीच उनका एक और फोटो सामने आया है.

इस बार तैमूर और उनकी मम्मी करीना का एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें एक तरफ तैमूर का फोटो है और दूसरी तरफ उनकी मम्मी करीना की बचपन की तस्वीर. सोशल मीडिया पर तैमूर और करीना की ये तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और इसके जरिए तैमूर और करीना को कम्पेयर भी किया जा रहा है. दोनों ही मां बेटे इस तस्वीर में बेहद क्यूट दिखाई दें रहे हैं. इस तस्वीर पर जरा आप भी ध्यान दीजिये और इस बात पर गौर कीजिये कि करीना और तैमूर की स्माइल और उनकी आंखे बिलकुल एक जैसी ही है.

आपको बता दें तैमूर इस साल दिसंबर में 2 साल के हो जाएंगे. बचपन से ही वो मीडिया का सबसे हॉट टॉपिक बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर हर रोज ही तैमूर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. तैमूर के नाम से भी ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए है. अब तो तैमूर ने बोलना भी शुरू कर दिया है और अब फैंस उनकी क्यूटनेस के साथ-साथ तैमूर की आवाज सुनने के लिए भी बेसब्री से इंतजार करते हैं.

बॉलीवुड अपडेट...

तैमूर की फोटोज एक बार फिर हुई वायरल,नैनी की गोद में हुए स्पॉट

हाथ छोड़कर भागे तैमूर,फोटोज हुई वायरल

तैमूर ने 'छम्मक छल्लो' स्टाइल में मीडिया को कहा बाय, देखकर आप भी निगाहें नहीं हटा पाएंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -