लंदन में तैमूर ने ढूंढ ली अपनी गर्लफ्रेंड, ऐसे किया प्यार का इज़हार
लंदन में तैमूर ने ढूंढ ली अपनी गर्लफ्रेंड, ऐसे किया प्यार का इज़हार
Share:

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान की फैन फॉलोविंग के आगे तो हर कोई फेल है. करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नवाबजादे तैमूर के बारे में उनके फैंस हर छोटी से छोटी बात भी जानने के लिए एक्साइटेड रहते है. तैमूर के हर दिन कोई ना कोई फोटोज़ तो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं. इतनी छोटी-सी उम्र में ही तैमूर के लाखो फैंस है. इंस्टाग्राम पर ही तैमूर के ना जाने कितने ही फॉलोवर्स हैं.

तैमूर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन्स एन्जॉय कर रहे है. इसी ट्रिप से उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमे तैमूर एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसा कहा जा है कि तैमूर ने इतनी छोटी-सी उम्र में लड़की भी पटा ली और ये उनकी गर्लफ्रेंड है. अब आप भी ये ही सोचने पर मजबूर हो गए होंगे कि आख़िरकार ये क्यूट-सी बच्ची है कौन? तो चलिए हम आपको ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए बता ही देते है.

ये बच्ची है रोडीज' फेम रणविजय सिंह की बेटी कायनात. कायनात भी इन दिनों लंदन में अपनी नानी के घर पर है. कायनात भले ही तैमूर जितनी पॉपुलर ना हो लेकिन क्यूटनेस के मामले में तो वो तैमूर को टक्कर दें रही हैं. कायनात अपनी माँ प्रियंका के साथ लंदन में चिड़ियाघर घूमने गई थी और यही पर तैमूर भी अपने मम्मी-पापा के साथ आए हुए थे. इस दौरान प्रियंका और करीना की मुलाकात हो गई.

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ही तैमूर और कायनात का ये फोटो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि- 'काइनू और टिम टिम'. इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक और फोटो शेयर किया जिसमे वो और करीना दोनों बच्चो के साथ नजर आ रहे है. सोशल मीडिया पर तैमूर और कायनात का ये फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

विदेशी बॉयफ्रेंड ने प्रियंका को इतने खास अंदाज़ में किया प्रपोज़

Good News... अगले महीने होगी निक और प्रियंका की सगाई

निक ने प्रियंका को दिया इतना खास तोहफा, देखते ही रह जाओगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -