'तड़प' का नया गाना 'तेरे सिवा जग में' हुआ रिलीज, अहान-तारा की रोमांटिक कैमिस्ट्री आई नजर
'तड़प' का नया गाना 'तेरे सिवा जग में' हुआ रिलीज, अहान-तारा की रोमांटिक कैमिस्ट्री आई नजर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी एवं तारा सुतारिया की मूवी तड़प जल्द ही रिलीज़ के लिए तैयार है। इस बीच मूवी 'तड़प' का नया सांग 'तेरे सिवा जग में' रिलीज हो गया है। फिल्म 'तड़प' 'तेरे सिवा जग में' एक रोमांटिक गाना है। सांग में अहान शेट्टी एवं तारा सुतारिया की शानदार रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

वही फिल्म तड़प के नए सांग 'तेरे सिवा जग में' में अहान खान एवं तारा सुतारिया खुले आम रोमांस करते नजर आ रहे हैं। 'तेरे सिवा जग में' के लिरिक्स इर्शाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि सांग के रैप चरण द्वारा लिखे गए हैं। लगभग 2 मिनट 29 सेकेंड के इस सांग का आरम्भ अहान शेट्टी से होता है जो कि बाइक पर शराब की बोतल हाथ में लिए होते हैं। सांग में अहान शेट्टी बढ़े हुए बाल, दाढ़ी तथा मूंछों के साथ दिखाई दे रहे हैं। सांग में अहान शेट्टी को देख कबीर सिंह के शाहिद कपूर का लुक याद आ रहा है।

वही सांग की कहानी फ्लैशबेक में बताई गई है, जिसमें अहान खान अपनी लवर तारा सुतारिया संग गुजारे हुए रोमांटिक तथा अच्छे पलों को याद करते नजर आ रहे हैं। सांग के बीच-बीच में कहानी कई बार फ्लैशबेक से बाहर भी आ जाती है। तेरे सिवा जग में गाना तड़प फिल्म का दूसरा गाना है। बता दें कि फिल्म तड़प से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में अपनी एंट्री करने जा रहे हैं। फिल्म तड़प का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है। 

अपने लाइफ पार्टनर को लेकर 'Bear Grylls' के शो में विक्की कौशल ने कह डाली दिल की बात

सुष्मिता सेन ने जारी किया 'आर्या 2' का फर्स्ट लुक, देखते ही बढ़ा फैंस का उत्साह

आज भी करण जौहर के सामने नर्वस हो जाती हैं ये मशहूर अभिनेत्री, देंखे ये जबरदस्त वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -