30600 रुपये की मेजपोश तो 3000 रुपए का एक मग बेच रहीं प्रियंका, हुईं ट्रोल
30600 रुपये की मेजपोश तो 3000 रुपए का एक मग बेच रहीं प्रियंका, हुईं ट्रोल
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा महंगी चीजों की शौकीन है। वह काफी अमीर है और उनकी अमीरी का अंदाजा आप उनके होटल के महंगे सामानों से लगा सकते हैं। जी दरसल प्रियंका ने हाल ही में होमवेयर प्रोडक्ट्स का एक बिजनेस शुरू किया है और उन्होंने सोना होम नाम का वेंचर लॉन्च किया है जो होम वेयर प्रोडक्ट बेचेगा इसकी घोषणा उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से इंस्टाग्राम पर की। हालाँकि जब यूजर्स ने उनकी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सामान देखना शुरू किया तो कीमत देख सभी के होश उड़ गए और इसके बाद कीमतों को लेकर यूजर्स ने प्रियंका की खिंचाई करना शरू कर दिया। आप सभी को पहले तो हम ये बता दें कि Sona Home की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कोई भी अपने घर और किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीदारी ऑनलाइन कर सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

जी हाँ और यहां उच्च क्वालिटी और डिजाइन के साथ ही भारतीय संस्कृति की झलक वाले उत्पाद मौजूद हैं। आप सभी को यह भी बता दें कि प्रियंका ने मनीष गोयल नाम के शख्स के साथ मिलकर इसे लॉन्च किया है और इस वीडियो में मनीष प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका की वेबसाइट पर सामान बहुत महंगे हैं और ये बात भारतीय यूजर्स को खटक रही है। आपको बता दें कि यहां मेजपोश की कीमत 30600 रुपये और एक मग की कीमत 3000 रुपये देखकर लोगों का दिमाग घूम गया। केवल यही नहीं बल्कि इस वेबसाइट पर 14 हजार का नैपकिन मिल रहा है। इन सभी कीमत आम आदमी की पहुंच से कहीं ज्यादा है और यही वजह है कि लोगों ने कमेंट कर प्रियंका को निशाने पर ले लिया।

कई लोगों का कहना है प्रियंका विदेश जाकर पागल हो गई हैं तो कई उन्हें बेवकूफ बता रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए प्रियंका की पोस्ट पर लिखा- '400 डॉलर एक टेबल क्लॉथ के लिए, क्या कोई इसे खरीद रहा है।' काम के बारे में बात करें तो जल्द प्रियंका जी ले जरा फिल्म में दिखाई देंगी।

'मैं हिंदुस्तान हूं, मैं शर्मिंदा हूं' कहने वाले कन्हैयालाल की मौत और नूपुर शर्मा को मिलती दुष्कर्म की धमकियों पर चुप क्यों?

3 बार शादी करने वाली थी सुष्मिता सेन, बताई अब तक कुंवारी रहने की वजह

मैंने किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए इसलिए फ़िल्में नहीं मिली, मशहूर एक्ट्रेस का चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -