'गुम है किसी के प्यार में' को लगा बड़ा झटका, TRP लिस्ट देखकर चौक जाएंगे आप
'गुम है किसी के प्यार में' को लगा बड़ा झटका, TRP लिस्ट देखकर चौक जाएंगे आप
Share:

हर हफ्ते आने वाली TRP लिस्ट एक बार फिर से आ चुकी है और इस बार कई शोज ऐसे हैं जो अपने पायदान से नीचे खिसक गए हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते की TRP लिस्ट और जानते हैं कौन से शो ने मारी बाजी और कौन सा शो खिसका नीचे। जी दरअसल ओरमैक्स मीडिया ने ऑडिएंस इंगेजमेंट के आधार पर 28 जून से 4 जुलाई के बीच सबसे लोकप्रिय शोज़ की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तारक मेहता पहले स्थान पर है। वही इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अनुपमा है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता है। हम सभी जानते ही हैं कि इस शो की ज़बरदस्त लोकप्रियता है। वहीँ बार्क की रेटिंग में भी यह शो अक्सर नम्बर वन पर रहता है। इस शो में रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय लीड रोल निभाते हैं।

वहीँ बात करें तीसरे स्थान की तो इस पर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल है, जो सोनी टीवी पर आता है। यह इस शो का 12वां सीज़न चल रहा है। शो में आदित्य नारायण होस्ट बने हैं और यह शो पिछले दिनों अमित कुमार की वजह से विवादों में रहा था। इसके बाद चौथे स्थान पर सुपर डांसर 4 है। यह डांस रिएलिटी शो भी सोनी टीवी पर आता है और इस शो को शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर जज करते हैं।

इसके अलावा अब बात करें पांचवें स्थान की तो इस स्थान पर यह रिश्ता क्या कहलाता है शो है। यह शो स्टार प्लस पर आता है। आपको बता दें कि यह शो 2009 से चल रहा है। इस समय शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन ख़ान दिखाई देते हैं। इनके अलावा छठे स्थान पर डांस दीवाने (कलर्स टीवी), सातवें स्थान पर कुमकुम भाग्य (ज़ीटीवी), आठवें स्थान पर गुम है किसी के प्यार में (स्टार प्लस), नौवें स्थान पर उड़ारियां (कलर्स टीवी) और दसवें स्थान पर कुंडली भाग्य (ज़ीटीवी) है।

उत्तराखंड में भी मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट का केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

SADC वीज़ा हटाने वाला पहला देश बना ज़िम्बाब्वे

राकेश टिकैत की दो टूक- 'किसान आंदोलन या तो बातचीत से ख़त्म होगा या गोलियों से'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -