तारक मेहता...की फेम मुनमुन दत्‍ता को ब्वॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन पर मार दिया था थप्पड़
तारक मेहता...की फेम मुनमुन दत्‍ता को ब्वॉयफ्रेंड ने वैलेंटाइन पर मार दिया था थप्पड़
Share:

टीवी के जाने माने शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ एक ऐसा टीवी सीरियल है जिसे हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं।इसके साथ ही यह एक कॉमेडी टीवी सीरियल है। वहीं इस टीवी शो के सारे कैरेक्टर्स काफी बेहतरीन तरीके से अपने किरदार को निभाते नजर आते हैं। इसके अलावा  एक किरदार बबीता अय्यर हैं। इस किरदार को टीवी एक्‍ट्रेस मुनमुन दत्‍ता निभा रही हैं। वहीं दर्शक इस किरदार को काफी पसंद करते हैं क्योंकि शो में इनका सबसे अलग लुक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की एक मिडिया रिपोर्टर  के अनुसार पता चला है की , मुनमुन डॉक्टर बनना चाहती थीं, परन्तु उनकी किस्मत में कुछ और लिखा था।   

वहीं साल 2008 में मुनमुन का अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ था, परन्तु  इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया था।आपकी जानकारी के लिए बता दें की इन दोनों के ब्रेकअफ का कारण अरमान का स्वभाव गुस्सैल था। इसके साथ ही वैलेंटाइन्स डे के दिन मुनमुन पर अरमान ने हाथ उठाया था और उन्हें थप्पड़ मारा था। मुनमुन ने इसके बाद पुलिस में शिकायत भी की और अरमान के इस बर्ताव के कारण उन्हें फाइन भी भरना पड़ा था। मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वह मुंबई चली गई थीं। एक मिडिया रिपोर्टर के अनुसार , मुनमुन ने 2004 में टीवी सीरियल ‘हम सब बाराती’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2006 में वह फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में नजर आई। 

इसके साथ ही साल 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला था। वहीं इसने मुनमुन की जिंदगी बदल दी। पिछले 12 सालों से मुनमुन इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं। आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , मुनमुन को फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं है। शूटिंग के दौरान यदि ऐसा कोई शॉट आता है तो या तो वह मना कर देती हैं या फिर चिढ़ जाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि मुनमुन की इस हरकत के कारण डायरेक्टर कई बार उन्हें एपिसोड से हटा भी देते हैं। लेकिन फिर भी वह अपनी बात अडिग रहती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक

रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कही यह बात

'लॉकडाउन देवता' की आरती कर रही है हिना खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -