'शोना-शोना' पर क्यूट एक्सप्रेशन देते नजर आईं बबिता जी
'शोना-शोना' पर क्यूट एक्सप्रेशन देते नजर आईं बबिता जी
Share:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो काफी समय से लोकप्रिय है। यह शो सभी को पसंद आता है और इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों में बसा है। वैसे इसी शो में नजर आने वाली 'बबिता जी' सभी के दिलों में बसती हैं। बबिता जी का किरदार जानी-मानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं और वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इसी के साथ आप देखते होंगे वह आए दिन अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिख जाती हैं। अब हाल ही में मुनमुन ने अपना एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इसमें बैकग्राउंड में टोनी कक्कड़ का गाना शोना-शोना बज रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@mmoonstar)

वैसे मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसके वह बड़ी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक और मस्टर्ड रंग का सूट पहना हुआ है और कानों में पिंक बाली पहने वह आकर्षक दिख रहीं हैं। इस दौरान उनके बैकग्राउंड में टोनी कक्कड़ का गाना शोना-शोना सुनाई दे रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में मुनमुन इस गाने पर एक्ट करते हुए आंख को बेहद क्यूट अंदाज में दिखा रही हैं। वहीं इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने 2020 के आखिरी दिन के बारे में लिखा है। आप देख सकते हैं मुनमुन ने कैप्शन में लिखा है- 'आज का लुक।। 2020 के आखिरी काम के दिन पर। सभी के लिए बेहतर कल की कामनाएं'।

अब उनके इस वीडियो को देखकर फैंस तेजी से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई मुनमुन को बेस्ट बता रहा है तो कोई उनके लुक्स की तारीफें करता नहीं तक रहा है। वैसे मुनमुन हर दिन अपने नए नए वीडियो से फैंस को मदहोश करती हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है।

राहुल के ट्वीट पर सीतारमण का पलटवार, कहा- लोगों को बार-बार गुमराह करती है कांग्रेस

मात्र 35 हज़ार कैश के मालिक हैं सीएम नितीश कुमार, जारी किया संपत्ति का ब्यौरा

KBC के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में नजर आएँगे सोनू सूद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -