इन दिनों कृषि कानूनों को लेकर बॉलीवुड में दो गुट बंट गए हैं। किसी का मत किसानों के साथ है तो किसी का उनके खिलाफ हैं। जी हाँ, कोई सेलेब्स सरकार को सही बताने में लगा हुआ है तो कोई किसान आंदोलन में किसानों को सही कह रहा है। अब इसी बीच तापसी पन्नू ने बिना नाम लिए एक ट्वीट किया है और कंगना रनौत को निशाने पर लिया है। जैसे ही तापसी का ट्वीट कंगना रनौत ने देखा उन्होंने तुरंत पलटवार कर करारा जवाब दिया। कंगना ने तापसी पन्नू के ट्वीट को रीट्वीट किया और कहा- 'बी ग्रेड लोगों की बी ग्रेड सोच। हर किसी को अपनी मातृभूमि और परिवार के विश्वास के लिए खड़ा होना चाहिए। यही कर्म है और यही धर्म भी है।।। फ्री फंड का सिर्फ खाने वाले मत बनो।।। इस देश का बोझ।।। इसलिए मैं इन्हें बी ग्रेड का कहती हूं।।। उन्हें मुफ्त लोडर अनदेखा करें।।।'
Teri maa ko main gali doon it will rattle your belief dumbo? National platforms pe uska apman karu... I know you will strengthen your love not do anything tabhi toh tere jaise dusaron ki rotiyon pe palne wale paltu hote hain...kabhi kuch aur nahin ban pate, chup kar aab.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 4, 2021
अब बात करें तापसी पन्नू के बारे में तो उन्होंने अभी कुछ देर पहले ही एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- 'अगर एक ट्वीट आपकी एकता को तोड़ता है, एक मजाक आपके विश्वास को चीर देता है या एक शो आपके धार्मिक विश्वास को चीर देता है तो आपको अपने विश्वास के सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है, दूसरे के लिए 'प्रोपेगेंडा टीचर' न बनें।'
B grade logon ki B grade thinking, one should stand up for one’s faith motherland and family, yehi Karm hai yehi Dharm bhi hai .... free fund ka sirf khane wale mat bano... iss desh ka bojh... that’s why I call them B grade ... ignore them free loaders ...
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 4, 2021
वैसे यह पहली बार नहीं है, जब कंगना और तापसी के बीच लड़ाई हुई हो। दोनों इसके पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह एक-दूसरे के आमने-सामने हो चुकीं हैं। अब बात करें किसान आंदोलन के बारे में तो बीते दिनों ही इस आंदोलन के समर्थन में विदेशी हस्तियों ने ट्वीट किये थे। उनके ट्वीट करने पर भारतीय हस्तियां भी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रही। अब कई भारतीय हस्तियां अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट पर आपत्ति जताते नजर आ रहीं हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक शामिल हैं।
रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात
भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि