'बुर्का-हिजाब' पर इस देश ने लगाया बैन, 51 फीसद वोटर्स ने किया समर्थन
'बुर्का-हिजाब' पर इस देश ने लगाया बैन, 51 फीसद वोटर्स ने किया समर्थन
Share:

बर्न: स्विट्जरलैंड ने अब फ्रांस, बेल्जियम और ऑस्ट्रिया जैसे यूरोप के देशों के पदचिन्हों पर चलते हुए इस्लामी कट्टरपंथ पर प्रहार करने का कार्य शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की तैयारी हो रही है। स्विट्जरलैंड में हुए रेफेरेंडम में 51 फीसद वोटरों ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का और नकाब पहनने पर बैन के पक्ष में वोट दिया है।

गलियों, रेस्तरॉं और दुकानों में महिलाओं द्वारा पूरे चेहरे को ढकने पर अब प्रतिबन्ध होगा। हालाँकि, पूरे चेहरे को ढकने की इजाजत मस्जिदों और स्थानीय फेस्टिवल कार्निवाल में जारी रहेगी। इस्लामी जगहों पर होने वाले कार्यक्रमों में ऐसा किया जा सकता है। स्वास्थ्य के हिसाब से यदि चहेरे को ढका गया है तो इस पर भी बैन नहीं रहेगा। कोरोना महामारी से बचने के लिए ऐसा किया जा सकता है।

हालाँकि, स्विट्जरलैंड की ससंद और वहाँ की सरकार चलाने वाली 7 सदस्यीय एक्सेक्यूटिव कमिटी ने इस रेफेरेंडम की खिलाफत की है। उनका मानना है कि ये प्रथा बहुत पहले से चली आ रही है और इसे पूर्णतः प्रतिबंधित करने की जगह सही ये रहेगा कि जब भी आवश्यकता पड़े, बुर्का और नकाब पहनने वाली महिलाओं की तलाशी ली जा सके। इसके लिए उन्हें बुर्का और नकाब हटाने के लिए कहा जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: गूगल और फेसबुक ने महिलाओं के नाम किया अपना LOGO

एलएंडटी चीफ नाइक ने कहा- व्यक्ति हमेशा सरकार के समर्थन के बजाय जरूरतमंद

आखिर क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जानिए क्या है इस वर्ष की थीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -