भारत की NSG में एंट्री के समर्थन में आया स्विट्जरलैंड, काले धन पर सहयोग का वादा
भारत की NSG में एंट्री के समर्थन में आया स्विट्जरलैंड, काले धन पर सहयोग का वादा
Share:

जिनेवा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के तहत स्विट्जरलैंड पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति जोहान श्रीडर अम्मान से उन्होंने भेंट की। दरअसल स्विट्जरलैंड पहुंचने से पहले राष्ट्रपति अफगानिस्तान की यात्रा पर थे। स्विट्जरलैंड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका हेतु रवाना हुए। इस बीच स्विटजरलैंड ने एनएसजी में भारत के प्रवेश का समर्थन किया। इस पर पीएम मोदी ने स्विटजरलैंड का शुक्रिया अदा किया। भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि रही है। 

इसके पहले स्विटजरलैंड पहुंचने पर उन्होंने वहां की सरकार से भेंट की और कहा कि कालाधन सरकार की प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने काले धन पर सहयोग देने के लिए स्विट्जरलैंड को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कालेधन और कर चोरी की समस्या का सामना हमें करना होगा। यही हमारी प्राथमिकता है।

हमें कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को न्याय के दायरे में लाने हेतु सूचनाओं के त्वरित आदान - प्रदान की आवश्यकता है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की। वे इसके बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गए है, जहां वे कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। बीते दो वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 4 था अमेरिकी दौरा है। शनिवार को वे अफगानिस्तान की यात्रा पर थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -