मोसम्बी से बनाएं बाल मजबूत और स्मूथ
मोसम्बी से बनाएं बाल मजबूत और स्मूथ
Share:

क्या आप जानते है मोसम्बी का जूस सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है लेकिन इसके प्रयोग से बालों को भी सुंदर बनाया जा सकता है। आज के प्रदूषण भरे वातावरण मे सबसे ज्यादा फर्क बालों पर पड रहा है जिसके चलते बालों मे कई प्रकार की समस्या आती है, जैसे की बाल झड़ना, दोमुहे होना, रूखे होना या बेजान होने जैसी समस्या आती है। इससे बचने के लिए मोसम्बी का सेवन करें, इससे बालों मे लगाने से बाल स्वस्थ होते हैं। 

मोसम्बी से बनाए बाल मजबूत और स्मूथ 

हेयर पैक 

बालों की चमक बढ़ने और उसे मुलायम बनाने के लिए मोसम्बी के रस को दही या मलाई के साथ मिक्स करके सर पर लगाए। फिर आधे घंटे के बाद सर  को ठन्डे पानी से धो लें। ऐसा एक वीक मे एक बार जरूर करे। 

मजबूती के लिए 

मोसम्बी का रास बालों मे सीधे तोर पर भी लगाया जा सकता है। इसमें विटामिन C होता है। जिससे आपके बालों मे मजबूती आएगी। इसे हफ्ते मे एक बार जरूर लगाए। 

बालो को रंगने के लिए

मोसम्बी के रस को हीना मे मिक्स करके बालों मे लगाने से बालों पर अच्छा रंग आता है। मोसम्बी मे कॉपर होने के वजह से बाल अच्छे होते है और बढ़ते भी है। इससे बाल प्राकृतिक रूप से काले दिखने लगते है। 

बालो की ग्रोथ के लिए 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीन लोगों के बालों की लम्बाई अच्छी नहीं है या फिर बाल बहुत झड़ते है। उन्हें हफ्ते मे एक बार कम से कम मोसम्बी के  रास का प्रयोग करना चाहिए। 

मोसम्बी का सीधा उपयोग 

मोसम्बी के जूस को पीने से भी बाल अच्छे हो जाते है। इसमें विटामिन C होता है। जो कि बालो के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -