स्वीडन के प्रेमी जोड़े ने किया भारतीय पद्धति से विवाह
स्वीडन के प्रेमी जोड़े ने किया भारतीय पद्धति से विवाह
Share:

वाराणसी : आपने भारतीय लोगों को कोर्ट मैरिज करते और लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए देखा होगा। ऐसा करने पर लोगों को संभवतः समाज से कई तरह की बातें सुनने को मिलती होंगी लेकिन आप तब क्या कहेंगे जब विदेशी युवक-युवती भारतीय पद्धती से विवाह सूत्र में बंध गए।

बाकायदा इनकी बारात निकाली गई और दोनों ने एक दूसरे के साथ 7 फेरे लिए। वैवाहिक रस्में टिल्डा को रिसर्च के दौरान मदद करने वाले पंडित अजय मिश्रा ने पूर्ण करवाईं। यह सब हुआ काशी में दरअसल वाराणसी में गंगा के किनारे स्वीडन के दुल्हा-दुल्हन ने वैवाहिक रस्में पूरी कीं। दूल्हे निकोलस को घोड़ी पर बैठाया गया।

इतना ही नहीं वे शिव मंदिर की ओर बढ़े थे। बारात में दुल्हन टिल्डा शामिल थी। दुल्हा-दुल्हन ने विवाह में जमकर नृत्य किया और वैवाहिक रस्मों का आनंद लिया। दोनों ने ही गंगा के सामने शादी करने का संकल्प भी लिया। दोनों ने सात फेरे लिए और सात जन्म के बंधन में बंध गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -