स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार
स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार
Share:

वाशिंगटन: मेडिसिन/ फिजियोलॉजी के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। वर्ष 2022 के लिए यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला है। बता दें कि, स्वांते पाबो, स्वीडन के एक जेनेटिस्ट हैं। वह विकासवादी आनुवंशिकी के स्पेशलिस्ट हैं। पाबो को यह नोबेल प्राइज विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से जुड़े अविष्कारों के लिए प्रदान किया गया है। 

नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पेर्लमैन ने स्टाकहोम, स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को विजेता के नाम का ऐलान किया। चिकित्सा के सेक्टर में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का आगाज़ हो गया है। बता दें कि, साइंस की दुनिया में नोबल प्राइज सबसे सम्मानित पुरस्कार माने जाते हैं। स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली इसे प्रदान करती है। इसकी पुरस्कार राशि 10 मिलियन स्वीडिश क्राउंस है। 

मंगलवार को भौतिकी विज्ञान, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों का ऐलान किया जाएगा। इस वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार का ऐलान 10 अक्टूबर को किया जाएगा।

इमरान खान की गिरफ़्तारी कुछ दिन टली, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

'सूर्यकुमार को अब और नहीं खिलाना चाहता..', कप्तान रोहित ने क्यों कही ये बात ?

तिब्बतियों को जबरन क्वारंटाइन सेंटरों में ठूंस रहा चीन, कई ने की ख़ुदकुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -